अगर पास में पैसा नहीं रुक रहा है तो जरूर करें यह उपाय-Vastu Tips

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read
Laxmi Panchmi

Vastu Tips-कई बार ऐसा होता है की हम पैसा कमाना तो शुरू कर देते हैं लेकिन उन्हें खर्च कैसे और कहां करना है यह बात नहीं जान पाते हैं और हड़बड़ी में गलत जगहों में भी पैसा खर्च कर देते हैं जिस वजह से पैसा आता है और तुरंत आपके पास से चला जाता है। अगर आपके पास पैसा नहीं रुक रहा है तो हो सकता है आप से मां लक्ष्मी नाराज हो। मां लक्ष्मी को ही धन की देवी माना जाता है और अगर आप इन्हें खुश कर लेते हैं तो आपके पास धन के भंडार भरने लगते हैं। वहीं अगर आप इन्हें नाराज कर देते हैं तो धन आपके पास से जाने लगता है और आप को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं अगर आप के पास पैसा नहीं रुक रहा है तो आप को कौन कौन से उपाय करने चाहिए।

- Advertisement -

Maa Laxmi – शाम को इस समय घर में पधारती हैं लक्ष्मी मां, इन लोगों के घर नहीं रखती हैं कदम

पैसा नहीं रुक रहा है तो करें यह उपाय

- Advertisement -

मां लक्ष्मी की पूजा करें : मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए आप को उनकी पूजा करनी चाहिए और उन्हें खुश करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप हर शुक्रवार मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा कर सकते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को ही समर्पित होता है इसलिए इस दिन इनकी पूजा करने से मन चाहा फल प्राप्त होता है।
खीर का लगाएं भोग : मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद आपको उन्हें खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है और इसका भोग लगाने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।
मां लक्ष्मी की आरती करें : पूजा करने के बाद और भोग लगाने के बाद आप को मां लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। इसके बाद अपनी इच्छा मांग सकते हैं।
9 कन्याओं को खीर दक्षिणा में दें : आप को मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद 9 कन्याओं को खीर का भोग वितरण करना चाहिए। उन्हें दक्षिणा देनी चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link