Maa Annpurna Aashirvad का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए घर की रसोई में करें यह काम

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Maa Annpurna Aashirvad -माना जाता है कि घर में मंदिर के बाद रसोई ही सबसे पवित्र स्थान होता है और रसोई में ही भगवान का वास होता है। रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और अगर आप मां अन्नपूर्णा को खुश करना चाहते हैं तो आपको रसोई में कुछ नियम और कायदों का पालन करना होगा। अगर एक बार मां अन्नपूर्णा को आप खुश कर लेते हैं तो उनका आशीर्वाद आप पर बना रहता है और आपको खान-पान और सुख समृद्धि से जुड़ी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आईए जानते हैं रसोई में क्या काम करके आप मां अन्नपूर्णा को खुश कर सकते हैं।

- Advertisement -

बर्तन को खाली न रखें :

ऐसा माना जाता है की रसोई में किसी भी बर्तन को खाली नहीं रखना चाहिए। अगर आप मिट्टी के बर्तनों को या फिर कुछ ऐसे बर्तन जिनको साज सजावट के लिए प्रयोग कर रही हैं को खाली रखती हैं तो इनमें कुछ ना कुछ चीज भर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी तिजोरिया भी भरी रहती हैं।

Vastu Tips For Temple : पूजा घर में भूलकर भी नही रखनी चाहिए ये चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

- Advertisement -

टूटे फूटे बर्तन न रखें :

अगर आपकी रसोई में कोई बर्तन टूट गया है तो उसे घर में रखने की बजाए बाहर फेंक दे क्योंकि टूटे बर्तनों को घर में रखने से घर में क्लेश होता है।

सिंक और चूल्हे में रखें दूरी:

अगर आपके घर में सिंक और चूल्हे के बीच ज्यादा दूरी नहीं है तो इनके बीच आप पौधा रख सकते हैं या फिर सिंक तुड़वाकर ठीक करवा सकते हैं। इन दोनों जगह के बीच अगर गैप नहीं होता है तो घर में व्यक्ति बीमार पड़ सकते हैं।

- Advertisement -

कभी भी न करें अन्न का अनादर :

आपको कभी भी अनाज का अनादर नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कभी भी खाने को अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए या फिर थाली में खाने को ऐसे ही छोड़ देने से उसका अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी हानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link