Maa Katyani Pooja-नवरात्रि का पावन अवसर चल रहा है और इन दिनों में 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। 14 अप्रैल को छठा नवरात्रा ( sixth Navratri) है। ऐसा माना जाता है की अगर आप मां कात्यायनी की सच्चे मन और पूरी भावना से पूजा करती हैं तो आप को मन चाहे वर का फल प्राप्त होता है। इसके अलावा मां कात्यायनी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति भी होती है। आयु और यश की प्राप्ति करने के लिए भी मां की पूजा की जा सकती है। आइए जानते हैं मां की पूजा विधि और किस चीज का भोग लगाना होता है, इस बारे में।
मां कात्यायनी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए? (Maa Katyani Bhig In Pooja Thali)
मां कात्यायनी को शहद काफी प्रिय होता है इसलिए आप को इन्हें शहद का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां काफी खुश होती हैं और शहद का भोग ( Pooja bhog in thali) अर्पित करने से भक्त का व्यक्तित्व भी निखरता है। इसके बाद आप पूजा पाठ करने के बाद मां कात्यायनी के मंत्र का भी जाप कर सकती हैं।
Maa Kushmanda -चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन : मां कुष्मांडा को लगाएं इस चीज का भोग, जानें पूजा विधि
यह भी जरूर पढ़ें...
Rajasthan Weather Update: दौसा-सीकर में ठंड बढ़ी, 27 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें खास सूचना
मां कात्यायनी का प्रिय फूल और रंग (Maa Katyani Pooja Favourite Flower)
अगर आप मां कात्यायनी को फूल अर्पित करना चाहते हैं तो बता दें की मां को लाल रंग (man katyani favourite flower) काफी ज्यादा प्रिय होता है इसलिए आप इन्हें किसी भी लाल रंग के फूल को अर्पित कर सकती हैं, जैसे गुड़हल का फूल। गुलाब का फूल अर्पित करने से भी मां काफी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से भक्तों के जीवन में मां की कृपा बरसती है। आप पूजा के समय मां का गंगाजल से भी अभिषेक कर सकती है। प्रसाद के रूप में आप को फल और मिठाई चढ़ानी चाहिए। आप चाहें तो रोजाना दुर्गा सप्तशती या फिर दुर्गा चालीसा का पाठ भी कर सकती है। घर में धूप और दिया जलाएं और अंत में आरती गाएं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






