Maa Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए आप पवित्र मंत्र का जाप करें, उनकी स्तुति करें और उनकी आराधना में लगन रखें। साथ ही अपने धन की व्यवस्था में सुधार करें और धन पुण्य को बढ़ाएं। क्योंकि यह उनकी अनुकंपा को प्राप्त करने का एक साधन या तरीका हो सकता है। इन सभी कार्यों में आप मां लक्ष्मी के कुछ मत्रों का जाप करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
1. मां लक्ष्मी बीज मंत्र – मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल के पत्तों की माला से किया जा सकता है। मंत्र है: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।।
2. मां लक्ष्मी का मंत्र- सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के इस मंत्र का करीब 108 बार जाप करना शुभ साबित होगा। मंत्र है: ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मि महालक्ष्म एह्यैहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
3. कर्ज से छुटकारा पाने का मंत्र- शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से धन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। मंत्र है: ऊँ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहाः। ।।
4. धन लाभ के लिए मंत्र- मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी घर में ही वास करती हैं। मंत्र है: या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चंदांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिषखी या श्री मनोल्हादिनी ॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा माँ पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती।
5. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए- मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए इस मंत्र का जाप हर शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से 108 बार करना चाहिए। मंत्र है: श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।
6. हर काम में सफलता पाने के – अगर किसी काम में बार-बार कोई न कोई परेशानी आ रही हो तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के इस मंत्र का 108 बार जाप करना लाभकारी होगा। मंत्र है: ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः।
Edited by- Ravi Kumar Gupta




