Mahashivratri 2026: 300 साल बाद अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, आठ शुभ योगों का महासंगम

Mahashivratri 2026: इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। अद्वितीय ज्योतिषीय संयोग से मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार और प्रमोशन के अवसर।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Mahashivratri: इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर प्रकृति खुद शिव भक्ति में डूबी महसूस करेगी क्योंकि करीब 300 वर्षों बाद एक अद्वितीय ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है। आठ शुभ योग इस पर्व की विशेषता को और बढ़ा रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग, व्यतिपात योग, वरियान योग और ध्रुव योग के साथ-साथ सूर्य-बुध का बुधादित्य, शुक्र-बुध का लक्ष्मी नारायण और सूर्य-शुक्र का शुक्रादित्य राजयोग इस महाशिवरात्रि को विशेष बनाएंगे। श्रवण नक्षत्र में पड़ने वाली यह रात शिवभक्तों के लिए अद्भुत होगी।

- Advertisement -

दैवीय संयोग से मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले

इस महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग का मेष राशि वालों को खास लाभ मिलेगा। ज्योतिषियों का मानना है कि उनके करियर और व्यवसाय में उन्नति की संभावनाएं प्रबल होंगी। आर्थिक समस्या से जूझ रहे लोग राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि आय के नए स्रोत खुलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं।

कन्या राशि के लिए नए कार्यों का शुभारंभ

कन्या राशि वाले इस महाशिवरात्रि पर नए काम की शुरुआत के लिए तैयार रहें। व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और मुनाफे के अवसर बढ़ेंगे। भगवान शिव की कृपा से योजनाएं जो लंबे समय से रुकी हुई थीं, अब गति पकड़ सकती हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव और मन की इच्छाओं की पूर्ति की संभावना है।

- Advertisement -

वृश्चिक राशि को करियर में खुशखबरी

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि करियर में तरक्की की राह खोलेगी। नए प्रमोशन या जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। अपनी क्रिएटिविटी के बल पर कार्यक्षेत्र में पहचान बनाएंगे और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार से आत्मविश्वास बढ़ेगा, वहीं खर्चों पर नियंत्रण और बचत में वृद्धि संभव है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -