Mahashivratri Bhog – महाशिवरात्रि पर इन चीजों का जरूर लगाएं भोग

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Mahashivratri Bhog-महाशिवरात्रि आने वाली है। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। इस साल को 8 मार्च को यह त्यौहार है। ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान शिव का विवाह मां पार्वती के साथ हुआ था। ऐसा भी माना जाता है की इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती भ्रमण करने धरती पर आते हैं। इसलिए इन्हें प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे लोग व्रत करते हैं। आप भगवान शिव को पसंद होने वाली कुछ चीजों का भोग भी उन्हें लगा सकते हैं ताकि आप पर कृपा बनी रहे। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करनी चाहिए। आइए जान लेते हैं भगवान शिव को इस दिन आप किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।
ठंडाई : ठंडाई का महाशिवरात्रि के दिन विशेष महत्त्व होता है। ठंडाई में इस दिन भांग मिलाई जाती है और यह हम सब जानते हैं की भांग शिवजी को कितनी पसंद है। इसलिए आप इस दिन भगवान को भांग मिली हुई ठंडाई का भोग लगा सकते हैं।

- Advertisement -

Mahashivratri 2024 Date: साल 2024 में महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें तारीख, तिथि और व्रत का महत्‍व

लस्सी : लस्सी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। लस्सी भोले बाबा को काफी पसंद है। आप इस का भोग लगा कर बाद में खुद लस्सी का सेवन प्रशाद के रूप में कर सकते हैं।
हलवा : महा शिवरात्रि को आप कुट्टू के आटे या फिर सूजी का हलवा बना कर इसका भोग लगा सकते हैं। यह भोग लगाने से शिवजी काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मन चाही कामना पूरी करते हैं।
भांग के पकौड़े : भांग शिवजी को बेहद पसंद है। इसलिए आप भांग की बनी कई चीजों का भोग शिवजी को लगा सकते हैं। इस भोग को काफी शुभ माना जाता है।
मालपुआ : मालपुआ का भोग लगाने से भी शिवजी काफी खुश होते हैं। इसे आप घर पर बना सकते हैं। इसे बनाते समय थोड़ा सा भांग का पाउडर मिला सकते हैं। ऐसा करने से शिवजी आप से काफी प्रसन्न हो जाते है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link