जानें मोहिनी एकादशी का मुहूर्त और महत्त्व-Mohini Ekadshi Vrat Pooja

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Mohini Ekadshi Vrat Pooja-हिंदू धर्म में एकादशी जैसी तिथियां काफी शुभ मानी जाती हैं और इन दिनों आपसे जितना पूजा पाठ और दान पुण्य हो सके वह करना चाहिए। हर महीने में 2 एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। ऐसा माना जाता है की सारी एकादशी तिथियों में सबसे बड़ा स्थान मोहिनी एकादशी का है। यह दिन काफी शुभ माना जाता है। इस साल यह एकादशी 19 मई को मनाई जायेगी। आइए जान लेते हैं इसकी तिथि, मुहूर्त और इसके महत्त्व के बारे में ताकि आप भी अच्छे से इस एकादशी का व्रत कर सकें।

- Advertisement -

तिथि और मुहूर्त (Mohini Ekadshi Vrat Pooja)

इस साल 19 मई को सुबह 5 बज कर 33 मिनट पर मोहिनी एकादशी की तिथि शुरू हो जाएगी और अगले दिन 20 मई को 8 बज कर 21 मिनट पर इसका समापन होगा। इसलिए व्रत 18 मई को ही किया जाएगा। इस दिन (Mohini Ekadshi Vrat Pooja) सूर्य वृषभ राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में होंगे। पूजा का समय सुबह 10 बज कर 15 मिनट से ले कर 11 बज कर 49 मिनट तक रहेगा।

- Advertisement -

वरुथिनी एकादशी का मुहूर्त और महत्त्व-Varuthini Ekadshi Vrat

Mohini Ekadshi Vrat Pooja महत्त्व

- Advertisement -

इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं में ऐसा बताया गया है की जब असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मंथन के दौरान युद्ध चल रहा था तो असुरों ने छल करके अमृत पी लिया था। इस समय देवताओं को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने एक सुंदर स्त्री मोहिनी का रूप धारण करके असुरों का ध्यान भटका कर उन्हें अमृत पीने से रोका। इस तरह देवताओं को अमृत प्राप्त हुआ। इसलिए (Mohini Ekadshi Vrat Pooja) मोहिनी एकादशी को एक और नाम से भी जाना जाता है और यह नाम है मोह भांजन एकादशी। इस दिन आप अपने अंदर के विकारों जैसे लोभ, मोह, क्रोध, छल आदि से मुक्ति प्राप्त करने का संकल्प ले सकते हैं। इस दिन सच्चे भाव से भगवान विष्णु की पूजा करने से आप को मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link