Sawan Somwar 2024: सावन के दूसरे सोमवार का महत्त्व और पंचामृत अभिषेक के लाभ

Sawan Somwar 2024: सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को आएगा। इस दिन शिवभक्तों के लिए विशेष महत्त्व रखता है क्योंकि यह दिन शिवजी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान पंचामृत अभिषेक का विशेष महत्त्व है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Sawan Somwar 2024: सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को आएगा। इस दिन शिवभक्तों के लिए विशेष महत्त्व रखता है क्योंकि यह दिन शिवजी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान पंचामृत अभिषेक का विशेष महत्त्व है।

- Advertisement -

सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। विभिन्न प्रकार के अभिषेकों में पंचामृत अभिषेक का विशेष महत्त्व है। यह अभिषेक विशेष मुहूर्त में करने से अत्यधिक लाभ मिलता है।

शुभ मुहूर्त: अमृत काल: प्रातः 06:17 से 07:50 तक।अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 तक।

- Advertisement -

पंचामृत अभिषेक का महत्त्व (Panchamrit Abhishek Benefits)

पंचामृत पांच पदार्थों – दूध, दही, घी, शक्कर और शहद – से बनता है। ये पांच पदार्थ मिलकर एक शक्तिशाली पंचामृत का निर्माण करते हैं जिससे शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है।

अभिषेक की विधि (Panchamrit Abhishek vidhi)

सबसे पहले शिवलिंग का जलाभिषेक करें।धूप दीप प्रज्वलित करें। फिर एक कटोरी में कच्चा दूध लें और शिवलिंग पर अर्पित करें।इसके बाद दही, घी, शक्कर और अंत में शहद अर्पित करें।

- Advertisement -

आप चाहें तो सभी पदार्थों को मिलाकर भी अभिषेक कर सकते हैं।पुनः जलाभिषेक करने के बाद बिल्वपत्र, चंदन, नैवेद्य आदि अर्पित करें और पूजा संपन्न करें।अभिषेक एवं पूजा के बाद शिवजी की आरती उतारें और प्रसाद का वितरण करें।

ये भी पढ़िए- Shiv Chalisa: संतान सुख से लेकर कार्यसिद्धि तक, श्रावण मास में शिव चालीसा पढ़ने के अद्भुत हैं फायदे

- Advertisement -

पंचामृत अभिषेक के पांच लाभ (Panchamrit Abhishek Ke Labh)

दूध: दूध जीवन की पवित्रता और शुभ्रता का प्रतीक है। दूध से अभिषेक करने से पुत्र प्राप्ति होती है, प्रमेह रोग की शांति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

दही: दही दूसरों को अपने जैसा बनाता है। दही से अभिषेक करने से पशु, भवन और वाहन की प्राप्ति होती है।घी: घी स्निग्धता और स्नेह का प्रतीक है।

- Advertisement -

घी से अभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है। शहद: शहद मीठा और शक्तिशाली होता है। शहद से अभिषेक करने से धनवृद्धि होती है और व्यक्ति तन और मन से शक्तिशाली होता है।

शक्कर: शक्कर जीवन में मिठास का प्रतीक है। शक्कर से अभिषेक करने से जीवन में मिठास आती है और मधुर व्यवहार की प्राप्ति होती है। पुत्र प्राप्ति के इच्छुक व्यक्ति शक्कर मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सावन के इस पवित्र माह में पंचामृत अभिषेक शिवभक्तों के लिए एक विशेष अवसर है जिसमें वे अपने जीवन को पवित्र, सफल और सुखमय बना सकते हैं। शिवजी की कृपा से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का संचार होता है।

ये भी पढ़िए- Shivling Prasad: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद खाने को लेकर जान लें ये नियम, शिव पुराण में दर्ज हैं ये बातें

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link