Black Clothes on Saturday: शनिवार को आप भी पहनते हैं काले कपड़े तो जरूर जान लें शास्त्रों में दर्ज ये बातें

Black Clothes: क्या काले कपड़े ज्यादा पहनना शनि ग्रह को विनाश करने का निमंत्रण देना है? अगर आपकी कुंडली में शनि देव खराब हो तो नीले और काले रंग के कपड़ों से पूरी तरह से दूर रहे यह नियम हर खराब ग्रह से संबंधित रंग पर लागू होता है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
2 Min Read

Black Clothes: हिंदू धर्म में हर दिन का अलग महत्व होता है, चाहे वह पूजा-पाठ हो या कपड़े का। वहीं हर दिन एक किसी भगवान का होता है, इस तरह शनिवार को शनि महाराज का दिन कहा जाता है। इस दिन शनि महाराज की पूजा की जाती है। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है, कि सभी के कर्मों का फल शनि देव देते हैं, कोई भी बुरा काम उनसे छिपा नहीं होता।

- Advertisement -

अगर शनि योग कारक है, अच्छा बैठा है कुंडली में। तो यही काले कपड़े आपकी सफलता का राज बन जाएंगे, और अगर शनि खराब है, तो ज्यादा काले कपड़े पहनने से आपकी स्थिति सुधारना मुश्किल हो जाएगा। शनि की दशा या गोचर अनुकूल नहीं है, तो भी आपको काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

Tulsi Puja : तुलसी के पौधे में दूध डालना शुभ है या अशुभ

- Advertisement -

आपको लग रहा होगा, कि रंगों से इतना प्रभाव जीवन में कैसे पड़ता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हमारे जीवन में हर रंग का असर पड़ता है, और इसका अलग महत्व है। हर किसी के लिए कोई रंग शुभ है कोई अशुभ हैं। यह शुभ एवं अशुभ रंग नक्षत्र से देखे जाते हैं।

शनि ग्रह का रंग उसके रत्न नीलम जैसा नीला होता है। अगर शनि आपका शुभ है, तो आप नीले रंग का उपयोग अपने जीवन में कर सकते हैं। कपड़े रुमाल, बेडशीट, पर्दे, घर और कार्य क्षेत्र की दीवारें आदि में आप नीले रंग का उपयोग कर सकते हैं। सही रंग आपके जीवन में सकारात्मक तथा शांति प्रदान करता है।

- Advertisement -

लेकिन क्या काले कपड़े ज्यादा पहनना शनि ग्रह को विनाश करने का निमंत्रण देना है? अगर आपकी कुंडली में शनि देव खराब हो तो नीले और काले रंग के कपड़ों से पूरी तरह से दूर रहे यह नियम हर खराब ग्रह से संबंधित रंग पर लागू होता है।

Edited by- Ravi Kumar Gupta

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link