Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

राजस्थान के कलाकार ने श्रीकृष्ण के लिए बनाया सबसे छोटा झूला, इस मंदिर में करेंगे दान | Worlds Smallest Shri Krishna Jhoola

World's Smallest Shri Krishna Jhoola: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले राजस्थान के कलाकार ने भगवान के लिए दुनिया का सबसे छोटा झूला बनाकर कमाल कर दिया है। इकबाल सक्का ने ये झूला सोने से बनाया है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

World’s Smallest Shri Krishna Jhoola: कृष्ण जन्माष्टमी से पहले राजस्थान के कलाकार ने भगवान के लिए दुनिया का सबसे छोटा झूला बनाकर कमाल कर दिया है।

Advertisement

कलाकारों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। एक कलाकार कुछ भी बना सकता है। इसलिए जन्माष्टमी से पहले राजस्थान के कलाकार डॉ. इकबाल सक्का ने भगवान कृष्ण के लिए एक छोटा सा प्यारा सा झूला तैयार किया है। ये झूला सोने से तैयार किया गया है जिसको वो विश्व के सबसे बड़े राधा कृष्ण मंदिर में दान करेंगे।

दुनिया का सबसे छोटा श्री कृष्ण का झूला

Worlds Smallest Shri Krishna Jhoola

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

इस सबसे छोटे झूले को USA वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक और ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। इसके साइज की बात करें तो ये 3X3 एमएम है। इस गोल्ड से बने झूले का वजन 200 मिली ग्राम है। डॉ. सक्का ने बताया है कि विश्व के सबसे छोटे श्री कृष्ण झूले को बनाने में करीब 12 घंटे का समय लगा है।

डॉ. सक्का उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी के 100 से अधिक विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।

Advertisement

विश्व का सबसे बड़े राधा कृष्ण मंदिर

डॉ इकबाल सक्का ने ये भी कहा है कि विश्व के सबसे बड़े राधा कृष्ण मंदिर, कर्नाटक में भेंट करने के लिए उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा सोने का झूला तैयार किया है। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में स्थित मंदिर में झूले को भेंट करने के लिए उन्होंने उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और राधा श्री कृष्ण मंदिर के ट्रस्ट को पत्र भी लिखा है।

Read This- उदयपुर के इकबाल का कारनामा, बनाया दुनिया का सबसे छोटा व हवा से भी हल्का तिरंगा और अशोक चक्र

Advertisement

डॉ. इकबाल सक्का अपनी कलाकारी से दुनिया भर में मशहूर हैं। ये विश्वकप हो या पूजा-पाठ या कोई खास आयोजन, ऐसे मौके पर कुछ ना कुछ खास बनाते हैं। साथ ही उन चीजों को सरकार को भेंट करते हैं ताकि उसे सही जगह पर लोगों को देखने के लिए लगाया जा सके। उन्होंने आजतक सैकड़ों ऐसी कलाकृतियां तैयार की हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link