Bigg Boss OTT 3: एक्टर और यूट्यूबर के बीच हुई बुरी लड़ाई, आप हो किसकी साइड

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है। एक्टर, इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर इस बार बिग बॉस के घर में दिख रहे हैं। एक्टर रणवीर रणवीर शौरी की एक यूट्यूबर लवकेश कटारिया के बीच जबरदस्त लड़ाई (Ranvir Shorey Lovekesh Kataria Fight) हुई है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है। एक्टर, इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर इस बार बिग बॉस के घर में दिख रहे हैं। एक्टर रणवीर रणवीर शौरी की एक यूट्यूबर लवकेश कटारिया से लड़ाई हो गई। रणवीर ने उसे क्या भला बुरा सुनाया तो यूट्यूबर भी डोज दे दिया।

- Advertisement -

लवकेश कटारिया को लेकर रणवीर शौरी ने कहा कि लवकेश की कॉन्ट्रिब्यूशन इस घर में पिछले दो दिन में सिवाय जहर घोलने और ताने मारने के अलावा और है भी क्या। इतना ही नहीं रणवीर ने लवकेश को कार्टून तक कह दिया।

लवकेश कटारिया तमीज सीख ले- रणवीर

बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। लवकेश पर बुरी तरह से भड़के रणवीर सुनाते चले गए। उनको जो दिल किया वो बोलते चले गए। रणवीर ने यहां तक कह दिया है कि आ तुझे तमीज से खड़ा रहना सीखाता हूं। मैं तुझे बताता हूं तमीज क्या होती है।

- Advertisement -

ये पढ़िए- Bigg Boss OTT Season 3: जानिए नए ‘बिग बॉस’ अनिल कपूर की Fees सलमान से कम है या अधिक?

रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया की लड़ाई

इस पर यूट्यूबर लवकेश भी कहां चुप रहने वाला था। इतना सुनने के बाद लवकेश को लगा कि मेरी तो बेइज्जती हो रही है। इस पर लवकेश ही एक्टर रणवीर की एक्टिंग को लेकर सवाल करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच झगड़ा भी होते-होते बच गया।

- Advertisement -

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 अनिल कपूर कर रहे हैं होस्ट

अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को होस्ट कर रहे हैं। अब देखना है कि ये सीजन अंत तक कैसा रहता है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं दूसरा सीजन सलमान खान ने और अब अनिल कपूर तीसरा सीजन के बॉस बन गए हैं।

ये पढ़ें- क्या जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा, आ गया इसका जवाब- Sonakshi Zaheer Wedding

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link