क्या जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा, आ गया इसका जवाब- Sonakshi Zaheer Wedding

Sonakshi Zaheer Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी करने जा रहे हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर खबर आई है। क्या सोनाक्षी सिन्हा इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद करेंगी शादी (Will Sonakshi Sinha change her religion to marry Zaheer Iqbal)?

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Sonakshi Zaheer Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी करने जा रहे हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के बीच सोनाक्षी सिन्हा के धर्म परिवर्तन को लेकर खबर आई है। क्या सोनाक्षी सिन्हा इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद करेंगी शादी?

- Advertisement -

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं। मगर अब ये साफ हो चुका है कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। साथ ही सोनाक्षी का परिवार भी इस शादी में शामिल होगा। मगर सोनाक्षी के इस्लाम धर्म स्वीकार करने को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसपर जवाब आ चुका है।

जहीर इकबाल से शादी के लिए धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

जहीर इकबाल से शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा धर्म बदलेंगी या नहीं? इसको लेकर जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने साफ तौर पर कहा है कि ये बात पक्की है कि सोनाक्षी अपना धर्म नहीं बदलेगी। क्योंकि यहां दोनों का मिलन, दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। हिंदू भले ही भगवान कहें और मुसलमान अल्लाह, लेकिन आखिरकार, हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा बोले, बच्चे सहमति नहीं लेते, हमें भी सूचित किए जाने का है इंतजार

सोनाक्षी और जहीर कब कर रहे हैं शादी?

सोनाक्षी और जहीर के घर पर प्री वेडिंक के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। दोनों के परिवार खुश हैं और धूमधाम से शादी होने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ रविवार 23 जून को शादी करने वाली हैं। इस शादी में कई बॉलीवुड स्टार शिरकत करने वाले हैं।

- Advertisement -

Mirzapur 3 Dialogues: मिर्जापुर 3 के डायलॉग, जिससे पता चलता है कि मिर्जापुर में इस बार क्या होगा

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link