राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला- Manish Mewada

Manish Mewada: राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी मनीष मेवाड़ा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार (Manish Mewada Arrested) किया है। मनीष मेवाड़ा को करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
3 Min Read

Manish Mewada: राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी मनीष मेवाड़ा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार (Manish Mewada Arrested) किया है। मनीष मेवाड़ा को करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी की गई है।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा को गुरुवार को गुजरात पुलिस ने डेढ करोड़ रुपए के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर आरोप है कि उनके खाते से डेढ़ करोड़ रुपए की राशि की धोखाधड़ी की गई है। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर ये कार्रवाई की गई।

जैसे ही मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी हुई उसके बाद परिवार व कांग्रेस समर्थक कोतवाली थाने पुलिस पहुंच गए। जहां गुजरात पुलिस के सामने उन्होंने कई प्रकार की दलीलें भी पेश की। मगर पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया और छोड़ने से इंकार कर दिया।

- Advertisement -

पुलिस को मिले फर्जीवाड़ा के सबूत

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के मेहसाणा इलाके के एक व्यक्ति जिसका नाम रमणी शंकर पटेल है। उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ था। और ये फ्रॉड की राशि कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा के अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री के सबूत गुजरात पुलिस को मिले हैं।

ये भी पढ़िए- Rail Roko Andolan Rajasthan: कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन शुरू, सीकर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष पुलिस हिरासत में

- Advertisement -

मनीष मेवाड़ा ने पूछताछ में क्या कहा

करीब छह माह के अंदर डेढ़ करोड़ रुपए की राशि को बूंदी के बैंक से भी निकाला गया। जांच पड़ताल करने के बाद गुजरात पुलिस बूंदी की कोतवाली थाना पहुंची जहां पर इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद देवपुरा स्थित आवास से कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया। गुजरात पुलिस ने पूछताछ के दौरान कांग्रेस नेता मनीष ने बूंदी शहर के एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का नाम बताया है।

कोई और चला रहा था अकाउंट

मेवाड़ा ने ये भी कहा कि मेरा करंट बैंक अकाउंट इंश्योरेंस कंपनी के एक कर्मचारी को दिया हुआ था और वह हर महीने उन्हें 50 हजार रुपए देता था। लेकिन जैसे ही डेढ़ करोड़ रुपए की एंट्री का मैसेज उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हुआ तो उन्होंने तुरंत बैंक जाकर अकाउंट को भी फ्रीज करवा दिया था।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link