Sawan 2024: सावन 2024 सावन का महीना इस बार है खास, जानें कब से हो रहा है आरंभ और कितने होंगे सोमवार?

Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। शिव भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरा करते हैं।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। शिव भक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरा करते हैं।

- Advertisement -

इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत सहयोग बना रहा है, दरअसल इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है।

इस साल सावन महीने की गणना दो तरीके से की जा रही है- एक संक्रांति के अनुसार और दूसरा पूर्णिमा के अनुसार पूर्णिमा तिथि के अनुसार सावन महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024 के दिन सोमवार से हो रहा है और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा। वही संक्रांति के अनुसार सावन महीने का आरंभ 16 जुलाई से सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने के साथ ही हो जाएगा।

- Advertisement -

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार 2024

पूर्णिमा के अनुसार सावन में पांच सोमवार होंगे। वहीं संक्रांति के हिसाब से चार सोमवार होंगे। बता दें कि मूल रूप से लोग पूर्णिमा के हिसाब से सावन का व्रत रखते हैं। पूर्णिमा के अनुसार सावन का आरंभ सोमवार से होगा और समापन भी सोमवार को ही होगा।

सावन सोमवार की तारीख (Sawan Somwar 2024)

  • 22 जुलाई 2024 को सावन का पहला सोमवार
  • 29 जुलाई 2024 को सावन का दूसरा सोमवार
  • 5 अगस्त 2024 को सावन का तीसरा सोमवार
  • 12 अगस्त 2024 को सावन का चौथा सोमवार
  • 19 अगस्त को सावन का पांचवा सोमवार

Read Also- Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा 2024 की तिथि को लेकर ना हों कंफ्यूज, जानिए गुरु पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त और महत्व

- Advertisement -

सावन महीने का महत्व (Sawan Shivratri Importance)

हिंदू धर्म के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिवशंकर ही रूद्र रूप में सृष्टि का संचालन करते है, ऐसी मान्यता है। साथ ही ये भी माना जाता है, कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। तो सावन के महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था, इसलिए भी यह महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link