Budget 2024: सोना-चांदी से लेकर ये चीजें हुईं हैं सस्ती, देखिए पूरी लिस्ट

Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024-25 को आज पेश किया गया है। बजट में सोना चांदी, मोबाइल फोन, दवाई-इलाज आदि को लेकर घोषणाएं हुई हैं। जानिए बजट 2024 में किन किन चीजों को सस्ता किया गया है (Budget 2024 full List of Cheaper Items)?

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Budget 2024: केंद्रीय बजट 2024-25 को आज पेश किया गया है। बजट में सोना चांदी, मोबाइल फोन, दवाई-इलाज आदि को लेकर घोषणाएं हुई हैं। जानिए बजट 2024 में किन किन चीजों को सस्ता किया गया है (Budget 2024 full List of Cheaper Items)?

- Advertisement -

बजट में युवाओं, सैलरी पर्सन और आम लोगों का खास ख्याल रखा गया है। मोदी सरकार 3.0 के इस बजट में सरकार ने कई चीजों को सस्ता किया है जिससे कि आम लोगों को राहत मिले। सरकार ने दवा-इलाज को भी सस्ता करने के लिए घोषणा किया है-

दवाई और इलाज पर पर छूट

बजट मेंं कैंसर के उपचार के लिए तीन और दवाओं पर कस्टम छूट दिया है। इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी के इलाज में मरीजों को आर्थिक राहत मिल पाएगी। इसके अलावा एक्सरे ट्यूब पर छूट दी गई है। हालांकि, इससे आम लोगों को कितना फायदा मिलेगा ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा।

- Advertisement -

सोना चांदी सस्ता

बजट 2024 में सोना-चांदी को सस्ता करने की घोषणा हुई है। सरकार ने इस पर कम ड्यूटी लगाने की बात कही है। सोना, चांदी पर 6% कम ड्यूटी और प्लेटिनम पर 6.4% ड्यूटी घटी है। इससे आपको गहने सस्ते दामों पर मिल पाएंगे।

मोबाइल फोन सस्ता

बजट 2024 की घोषणा होने के बाद अब मोबाइल फोन सस्ता होने की गुंजाइश दिख रही है। सरका ने बजट में मोबाइल फोन, संबंधित पुर्जों, चार्जरों पर सीमा शुल्क घटाया है। साथ ही मोबाइल फोन चार्जर पर ड्यूटी 15% कम की है।

- Advertisement -

ये पढ़िए- Union Budget 2024: ऐसे नौकरी वाले युवाओं को 15 हजार देगी सरकार, Job करने वालों को मिलेंगे ये फायदे

लेदर से बने सामान होंगे सस्ते

बजट 2024 में लेदर यानी चमड़े बनी चीजों को सस्ता करने की घोषणा की गई है। निर्मला सीतारमण ने भाषण में कहा है कि देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे।

- Advertisement -

सिगरेट पीने वालों के लिए बुरी खबर

सरकार ने सिगरेट पीने वालों को झटका दिया है। बजट में सिगरेट महंगी हुई है। अब आपको सिगरनेट पीने के लिए अधिक पैसे देने पड़ सकते हैं।

यहां देखिए बजट की लाइव जानकारी- Budget 2024 Announcement LIVE: वित्त मंत्री पेश कर रही हैं बजट, जानें बजट की बड़ी घोषणाओं का लेटेस्ट लाइव अपडेट्स

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link