Rules Changing from December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है। हर महीने की तरह ही दिसंबर 2024 में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। आज 1 दिसंबर 2024 है, इसके साथ ही आधार कार्ड से लेकर क्रेडिट कार्ड, OTP तक के नियम बदल गए हैं। साथ में जनता को महंगाई का भी बड़ा झटका लगा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 1 दिसंबर 2024 से क्या क्या बदलाव हुए हैं।
OTP के लिए करना होगा इंतजार
बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब TRAI ने मोबाइल OTP को लेकर नया नियम बनाया है, जो 1 दिसंबर 2024 से लागू हो गया। इस नियम के अनुसार, अब यूजर्स को तुरंत OTP नहीं मिलेगा, बल्कि उसको कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। इसका उद्देश्य OTP भेजकर ठगी करने की वारदात को रोकना है।
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी
दिसंबर के शुरुआत के साथ ही जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 16.50 रुपए का इजाफा किया गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी जरूर पढ़ें...
क्रेडिट कार्ड के नियम
दिसंबर की पहली तारीख से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है। अगले महीने दिसम्बर माह से यस बैंक फ्लाइट और होटल के लिए रिडीम किए जा सकने वाले रिवॉर्ड पॉइंट की संख्या को कम कर देगा। एचडीएफसी बैंक रेगालिया क्रेडिट कार्ड के यूजर्स के लिए भी लाउंज एक्सेस नियमों में भी बदलाव होने वाला है।
फ्री आधार अपडेट
अगर आप अपने आधार कार्ड में फोटो, पता आदि अपडेट कराना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक इसे फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद आपको किसी भी अपडेट के लिए पैसे देने पड़ेंगे। इसके लिए आप माय आधार पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं।
मालदीव यात्रा हुई महंगी
मालदीव एक पर्यटन स्थल है जो लोगों को बहुत ही प्रभावित करता है और उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है तो ऐसे के अंदर मालदीव के लिए की जाने वाली यात्रा के किराये के अंदर बदलाव किया जा रहा है। भारतीय को इस द्वीपसमूह की सैर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
17दिन बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर के महीने में बैंक लगभग 17 दिन बंद रहेंगे। हालांकि बैंकों में ये छुट्टियों की राज्य के हिसाब से अलग अलग हो सकती है तो यदि आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें।