Rajasthan Weather: सावन में बरसे बादल, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश; एक सप्ताह और सक्रिय रहेगा मानसून

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
3 Min Read

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से ही लगातार पानी बरस रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी राजस्थान में आने वाले सात दिनों तक मानसून का असर बना रहेगा। विशेषकर 8 से 10 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जयपुर सहित करीब 15 शहरों में बादलों के बरसने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, बढ़ेगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक चक्रवाती तंत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से मानसून को काफी मजबूती मिल रही है। बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम अगले 24 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके चलते भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

कई शहरों में जलभराव

लगातार हो रही बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। भरतपुर के बरेठा बांध में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बांध की कुल भराव क्षमता 29 फीट है और पानी 26.60 फीट तक पहुंच गया है। जलस्तर 27 फीट होते ही बांध के गेट खोले जा सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए कुकुन्द नदी के बहाव क्षेत्र में आने वाले 50 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, भरतपुर के नदबई इलाके में दो मकानों के हिस्से गिर गए। सीकर के श्रीमाधोपुर और चूरू के सादुलपुर में सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

- Advertisement -

तापमान में उतार-चढ़ाव

राज्य के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश और तापमान के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • चूरू के राजगढ़ में सबसे ज्यादा 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
  • जयपुर में शुक्रवार को एक इंच से अधिक पानी बरसा, जिससे यहां के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई।
  • जयपुर शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अलवर के थानागाजी में 63 एमएम, सीकर के श्रीमाधोपुर में 61 एमएम और नीमराणा में 57 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।
  • शुक्रवार को बीकानेर 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।
  • श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -