CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट भी बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्तों को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है।
सुरक्षा के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ले मेरिडियन होटल के पास स्थित गोलचक्कर के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी शामिल हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद
दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात से अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, ये प्रतिबंध शनिवार को भी लागू रहेंगे। हालांकि, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी।
वहीं, प्रदर्शन के चलते रेल सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है। शनिवार तड़के 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने या वहां से रवाना होने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है। प्रशासन ने ये प्रतिबंध संवेदनशील स्थानों पर भीड़ जुटने से रोकने और उन क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों की आवाजाही नियंत्रित करने के उद्देश्य से लगाए हैं, जहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


