Boat Accident: बिहार के वैशाली में दर्दनाक हादसा, गंगा में नाव डूबने से 14 बच्चों की मौत

Raghopur Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। रामपुर घाट के पास हुए इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग मृत्यु भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी अचानक नाव फटने से हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। लोगों की जान बचाने वाले रवि यादव ने बताया कि नदी पार करते समय अचानक नाव फट गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।

- Advertisement -

हादसे के समय नाव पर क्या हुआ था?

यह हादसा राघोपुर ब्लॉक की रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड नंबर 8 में हुआ। बताया जा रहा है कि पास के गांव में श्राद्ध भोज का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए बच्चे नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव फट गई और बीच धारा में डूब गई। घटना के समय मौके पर मौजूद रवि यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चों को बचाने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन सभी को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। रवि यादव के अनुसार, बच्चों को अस्पताल ले जाने पर वहां इलाज की पर्याप्त व्यवस्था और सुविधाएं भी नहीं मिलीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

प्रशासन ने राहत बचाव को लेकर क्या कदम उठाए?

वैशाली की जिला मजिस्ट्रेट वर्षा सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में सात लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिन्हें इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) भेजा गया है। नाव में सवार सभी बच्चे 15 वर्ष या उससे कम उम्र के थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *