Candle Flame – दिए की लौ ऊंची उठने का क्या मतलब होता है?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Candle Flame-हिंदू धर्म के लोग रोजाना अपने घर में सुबह शाम पूजा करते हैं और दीपक भी जलाते हैं। कभी कभार दिया तुलसी में भी लगाया जाता है। लेकिन क्या आप को पता है की अगर आप के दिए की लौ ऊंची उठ रही है तो इसका भी एक मतलब होता है। वैसे तो जब दिए में घी खत्म हो कर वह बुझने वाला होता है तब लौ ऊंची उठने लगती है, लेकिन अगर ऐसा होने से पहले या फिर दिए को जलाने के तुरंत बाद ही लौ ऊंची उठने लग जाती है तो इसका एक अलग मतलब होता है। आइए जान लेते हैं ऐसा होने का मतलब।

- Advertisement -

घर में नहीं है कोई वस्तु दोष

अगर दिए की लौ (Candle Flame) ऊंची उठती है तो इसका मतलब यह है की आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष नहीं है। आपके घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नहीं है और आपके घर में केवल सकारात्मक ऊर्जा ही है। वस्तु दोष से मुक्त घर में ही दिए की लौ ऊंची उठती है।

ग्रहों की है आप पर कृपा

(Candle Flame)  ऊंची उठने का मतलब है आप के किसी ग्रह की स्थिति खराब नहीं चल रही है और सारे ग्रह आप के पक्ष में ही हैं। इसका अर्थ यह भी होता है की आप के और आप के परिवार वालों की कुंडली में किसी तरह का ग्रह दोष नहीं बन रहा है।

- Advertisement -

Also Read This – Vastu Tips For Temple : पूजा घर में भूलकर भी नही रखनी चाहिए ये चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

ऐसा होना माना जाता है बेहद अच्छा संकेत

अगर आप के घर में दीपक जलाने के बाद लौ (Candle Flame)  काफी ऊंची उठती है तो आप को पता होना चाहिए की आप के जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। हो सकता है आप किसी चीज़ का बहुत दिन से इंतजार कर रहे हों तो समझ जाएं की ऐसा होने से आप का वह काम पूरा होने वाला है। ऐसा होने को बेहद शुभ संकेत माना जाता है। आपको कोई भी अच्छा समाचार मिल सकता है। इसके अलावा आप का और आपके परिवार का अच्छा समय आने वाला है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link