Ad image
सीकर का मौसम

Gupt Navratri Durga Pooja-गुप्त नवरात्रि के दौरान इन दुर्गा मां के मंत्रों का उच्चारण जरूर करें

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Gupt Navratri Durga Pooja-गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू हो गए थे। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। यह नवरात्रि काफी कम लोगों द्वारा मनाए जाते हैं क्योंकि इनका अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है लेकिन जो व्यक्ति इस दौरान भी मां की भक्ति करता है और व्रत रखता है तो मां उन पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती है। मां की पूजा करने के साथ साथ आप कुछ मंत्रों का उच्चारण भी कर सकते हैं जिससे मां तक आपकी पुकार ज्यादा जल्दी जाती है और मां आप को वही सब प्रदान करती हैं जो आप चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे दुर्गा मंत्रों के बारे में जिनका उच्चारण आप को नवरात्रों के दौरान जरूर करना चाहिए।

जयंती मंगला काली भद्र काली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवदात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।
सर्व मंगल मांगल्ये शिव सर्वथा साधीके, शरणायाए त्रियामके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
सर्व बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतानविताः, मनुष्यो मतप्रसादेन भविष्यति ना संश्याः।
देही सौभाग्य आरोग्यम देहि में परमाम सुखम रूपम देही जयम देही यशो देही द्विषो जेहि।
सर्व स्वरूपे सर्वेषे सर्व शक्ति समानविते भयेभाये स्त्राहि नौ देवी दुर्गे देवि नमोस्तुते।

Gupt Navratri Pooja-गुप्त नवरात्रि के दौरान करें इन महा विद्याओं की पूजा

पूजा करने की विधि

आपको सुबह उठ कर खुद अच्छे से तैयार हो जाना चाहिए। इसके बाद आपको अपने घर को और खास कर पूजा घर को अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके बाद घर में मां दुर्गा की एक मूर्ति स्थापित करनी चाहिए और उनके सामने एक दिए को जलाना चाहिए। पूजा का सारा सामान जैसे नारियल, तिलक के लिए सिंदूर और अन्य चीजें जैसे पानी का लौटा आदि सामान भी मंदिर के अंदर रखना चाहिए। मां को प्रसन्न करने के लिए ऊपर लिखे गए मंत्रों का उच्चारण भी कर सकते हैं। हिंदू धर्म में बाकी नवरात्रों के साथ साथ ही गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri Durga Pooja) का भी खास महत्त्व है इसलिए इनके दौरान मां की पूजा सच्चे दिल से जरूर करें ताकि मां का आशीर्वाद सदा ही आप पर बना रहे।

यह भी जरूर पढ़ें...

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: contact@fmsikar.in