Maha Shivratri – महा शिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Maha Shivratri-महा शिवरात्रि का त्योहार शिवजी भगवान को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव का विवाह मां पार्वती के साथ हुआ था इसलिए इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती दोनों की ही पूजा की जाती है। ऐसा करने से आप का दांपत्य जीवन सुख से भरपूर हो सकता है और आपके बीच के लड़ाई झगडे कम हो सकते हैं। इस दिन बहुत सारे लोग भगवान शिव के पसंद की चीजें करना ही पसंद करते हैं। उन्हें उनके पसंद की चीजें अर्पित की जाती हैं। कुछ लोग कपड़े भी ऐसे पहनते हैं जिनसे शिवजी खुश हो सकें। तो आइए जान लेते हैं भगवान शिव किन रंग के कपड़ों से खुश होते हैं।

- Advertisement -

कब है महा शिवरात्रि?

  1. Maha Shivratri महा शिवरात्रि का त्यौहार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन महीने की चतुर्दशी तिथि पर ही यह व्रत होता है। इस साल यह तारीख 8 मार्च 2024 को है।
  2. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ साथ व्रत भी रखना चाहिए। विवाहित महिलाओं और पुरुषों को यह व्रत रखने से काफी लाभ मिलता है। ऐसा करने से उनका वैवाहिक जीवन बिना परेशानियों के और खुशी से चलता है।
  3. कुंवारी लड़की भी यह व्रत करती हैं। ऐसा करने से उन्हें अच्छा और मन चाहा वर मिलता है। लड़के भी भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए इस व्रत को कर सकते हैं।

Maha Shivratri – महा शिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करें यह चीजें

महा शिवरात्रि को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

भोलेनाथ की पूजा करने से पहले आप को जल्दी उठ कर नहा लेना चाहिए। इसके बाद आप को इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। हरा रंग इस दिन काफी शुभ माना जाता है।

- Advertisement -

किस रंग के कपड़े इस दिन नहीं पहनने चाहिए?

इस दिन वैसे तो आप हरे के अलावा किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं लेकिन काले रंग के वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए। आप सफेद रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। इसके अलावा आप भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं जैसे बेलपत्र , सफेद प्रसाद, भांग और धतूरे आदि को पूजा सामग्री में जरूर शामिल कर सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link