Maha Shivratri – महा शिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करें यह चीजें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Maha Shivratri  – महा शिवरात्रि आने ही वाली है और बहुत सारे भक्त इसकी तैयारियों में लग गए होंगे। यह त्यौहार भगवान शिव को समर्पित है और ऐसा माना जाता है की इस दिन ही भगवान शिव और मां पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से और व्रत रखने से आप को काफी लाभ मिल सकता है और भगवान शिव जी की कृपा आप पर बनी रहती है। वैसे तो हम केवल मंदिर जा कर शिवलिंग पर जल ही चढ़ाते हैं लेकिन आप को अच्छे से जान लेना चाहिए की महा शिवरात्रि (Maha Shivratri ) पर आप को भगवान शिव को क्या क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

- Advertisement -

दूध से अभिषेक करें

भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आप को काफी पुण्य प्राप्त होते हैं। Maha Shivratri  भगवान शिव का ऐसे रुद्राभिषेक करने से आप की सारी मन की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं जल

अगर आप केवल जल चढ़ाना चाहते हैं तो उससे भी भोले बाबा आपकी प्रार्थना स्वीकार जरूर करते हैं। हो सके तो आप मन मन में ॐ नमः शिवाय का जाप जरूर करें और अपनी इच्छा के बारे में शिवजी को बताएं।

- Advertisement -

Maha Shivratri  बेलपत्र चढ़ाएं

शिवजी की पूजा करते समय बेलपत्र का प्रयोग जरूर किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव को बेलपत्र काफी पसंद है। इनकी पूजा में आप को बेलपत्र जरूर अर्पण करना चाहिए।

लाल तिलक लगाएं

अगर आप महा शिवरात्रि के अवसर पर शिवजी को लाल तिलक लगाते हैं तो आप के जीवन में काफी सुख समृद्धि आती है। ऐसा करने से आप का मांगलिक दोष भी खत्म हो सकता है।

- Advertisement -

Maha Shivratri : जानिए क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?

शहद चढ़ाएं

अगर आप शिवलिंग पर Maha Shivratri दिन शहद चढ़ाते हैं तो आप की जुबान में भी मिठास आने लगती है और अगर आप स्वभाव से थोड़े कड़वे हैं तो इसमें आप को अपने आप ही फर्क महसूस होने लग जायेगा। आपके दिल में परोपकार की भावना आने लगेगी और आप लोगों के भले के बारे में सोचना शुरू कर देंगे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link