Shivratri-शिवरात्रि से पहले इन चीजों का मिलना बेहद शुभ होता है

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Shivratri-महा शिवरात्रि इस बार 8 मार्च को है। यह त्यौहार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन शिव जी और मां पार्वती की शादी हुई थी। ऐसा माना जाता है इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से आप को अच्छे वर की प्राप्ति होती है और आप का दांपत्य जीवन भी सुखमय रहता है। इस दिन भगवान शिव को प्रिय चीजें जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि इन्हें अर्पित किए जाते हैं। ऐसा माना जाता है की अगर इस दिन से पहले आप को कुछ चीजें प्राप्त हो जाती हैं तो आप की लॉटरी लगने जितना शुभ होता है। आइए जानते हैं यह कौन कौन सी चीजें हैं।

- Advertisement -

Maha Shivratri – महा शिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित करें यह चीजें

पंचमुखी रुद्राक्ष और पंचमुखी बेलपत्र 

ऐसा माना जाता है की अगर आप को शिवरात्रि से पहले पंचमुखी रुद्राक्ष और पंचमुखी बेलपत्र में से कोई भी चीज प्राप्त हो जाती है तो यह आप के लिए काफी शुभ होता है। यह दोनों ही चीजें भगवान शिव को काफी पसंद होती हैं। आइए जानते हैं इनके मिलने से क्या क्या लाभ हो सकता है।

- Advertisement -

आर्थिक तंगी से मिलता है छुटकारा

अगर आप को पंचमुखी रुद्राक्ष या पंचमुखी बेलपत्र शिवरात्रि को या उससे पहले मिल जाता है तो आप को इन्हें भगवान शिव को अर्पित करके अपने घर की तिजोरी में रख देना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और आप के घर से नकारात्मकता खत्म होती है। इन दोनों चीजों के अलावा अगर आप को सपने में काला सांप दिख जाता है तो भी यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आप को धन की कमी कभी नहीं होती है।
ऐसा माना जाता है की पांच मुखी रुद्राक्ष का मिलना बेहद दुर्लभ होता है। वहीं पांच पत्तियों वाले बेलपत्र 5 देवताओं के प्रतीक होते हैं जिनमें ब्रम्हा, विष्णु, महेश, गणेश और मां भगवती शामिल हैं। इन दोनों चीजों का ही प्राप्त होना बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप को यह प्राप्त हों तो अपने आप को काफी भाग्यशाली समझें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link