Falgun Amavasya-पितृ प्रसन्न करने के लिए फाल्गुन की अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Falgun Amavasya-फाल्गुन के महीने में कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या का खास महत्त्व होता है। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर लेते है या फिर जप तप करते हैं तो काफी लाभ मिल सकते हैं। इस अमावस्या को दान पुण्य करना भी बहुत लाभदायक माना जाता है। पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए और पितृ देवो को प्रसन्न करने के लिए इस अमावस्या के दिन दान आप को जरूर करना चाहिए। यह तिथि मुख्य रूप से पितृ देवो की पूजा करने के लिए ही समर्पित रहती है। आइए जान लेते हैं की इस दिन आप को कौन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए जिससे आपके पितृ प्रसन्न हो सकें।

- Advertisement -

Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज क्यों मनाई जाती है? जानिये कब है अबुझ सावा और इसका महत्व, पूजा-विधि

इन चीजों का करना चाहिए आपको दान

फाल्गुन महीने में आने वाली अमावस्या के दिन गेंहू, तांबा, चावल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आप के ऊपर पितृ के साथ साथ सूर्य देव की भी कृपा बनी रहेगी।
इनके अलावा भी आप को कुछ विशेष चीजों जैसे आंवला, दूध, घी और दही आदि का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आप को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आप हर अमावस्या पर पितरों की पूजा नहीं कर सकते हैं तो आप को फाल्गुन की अमावस्या के दिन तो पितरों की पूजा जरूर करनी चाहिए और इस दिन आप श्राद्ध कर सकते हैं।
इसके अलावा आप पिंड दान या फिर तर्पण भी कर सकते हैं। इससे भी आप के पितृ प्रसन्न होते हैं।
कब है फाल्गुन में अमावस्या ?
फाल्गुन के महीने में अमावस्या 9 मार्च को शाम 6 बज कर 17 मिनट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन 10 मार्च को 2 बज कर 29 मिनिट तक रहेगी। इस महीने की अमावस्या 10 मार्च को मनाई जाएगी। इसलिए आप को दान पुण्य या फिर श्राद्ध कर्म आदि 10 को ही करना चाहिए।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -