Kharmaas 2024 – खरमास 2024 : जानें तारीख, समय और महत्त्व

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Kharmaas 2024-  खरमास की शुरुआत 14 मार्च 2024 से हो चुकी है। यह साल का पहला खरमास है। ऐसा माना जाता है की यह समय किसी भी अच्छे काम के लिए शुभ नहीं माना जाता है इसलिए आप को इस समय किस भी तरह की शादी, मुंडन, सगाई और ग्रह प्रवेश जैसी रस्म नहीं करनी चाहिए। इस समय आप को नए बिजनेस शुरू करने से भी बचना चाहिए। आइए जान लेते हैं यह समय कब शुरू हो रहा है और कब तक रहेगा। इसके साथ ही इस समय आप को क्या क्या काम करने से बचना चाहिए इसके बारे में भी जानें।

- Advertisement -

Bhagwan Shiv-भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस तरह करें पूजा

खरमास का समय

यह समय जब शुरू होता है तब सूर्य देव मीन और धनु राशि में प्रवेश करते हैं। यह समय 14 मार्च 2024 को दोपहर में 12 बज कर 34 मिनिट पर शुरू हो रहा है। इस समय सूर्य देव कुंभ राशि से निकल कर मीन में प्रवेश करने वाले हैं। यह समय लगभग एक महीने तक चलने वाला है। 13 अप्रैल 2024 को यह समय खत्म होगा।

- Advertisement -

Kharmaas 2024 महत्त्व

यह समय किसी भी शुभ काम को शुरू करने के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय आप को किसी तरह की सगाई, शादी, मुंडन, नए बिजनेस आदि की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। सारे पवित्र और शुभ कार्य और रस्में इस समय में बंद कर दी जायेंगी। लेकिन इस समय पूजा पाठ किया जा सकता है। आप इस समय हवन करवा सकते हैं, मंत्रों का जाप कर सकते हैं और धार्मिक जगहों पर जा सकते हैं। इस समय पूजा करने से आपकी सेहत, समृद्धि को लाभ मिलता है। अच्छे भाग्य के लिए अधिकतर लोग इस समय भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। होली जैसा रंगों का त्यौहार भी इसी समय के दौरान बीच में आता है। इस समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इस बात का जिक्र तो हम कर ही चुके हैं। आप इस समय गंगा स्नान भी कर सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link