Bhagwan Shiv-भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस तरह करें पूजा

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Bhagwan Shiv-भगवान शिव हिंदुओं के प्रमुख भगवान हैं। इनकी पूजा अधिकतर लोग करते हैं। इनको बहुत शक्तिशाली और विनाशक माना जाता है। यह भोले भी बहुत हैं जिस कारण इनका नाम भोले बाबा है और इनका गुस्सा भी बहुत विनाशकारी होता है। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर लेते हैं तो वह आपके बिगड़े काम भी बनाना शुरू कर देते हैं। इसलिए शिवजी को खुश करने के लिए उनकी पूजा पाठ करनी शुरू कर देनी चाहिए। इनकी भक्ति करने का भी एक अलग ही ढंग होता है। आइए जानते हैं आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा किस प्रकार कर सकते हैं।

- Advertisement -

Shiv Mantras – इन शिव मंत्रों का जरूर करें जाप

मेडिटेशन : इनकी ओर जाने का पहला कदम है ध्यान लगाना। आप को सच्ची श्रद्धा से मेडिटेशन करना शुरू कर देना है। अगर आप भगवान शिव से जुड़ना चाहते हैं तो दिन में कुछ समय शांति से जरूर बैठें और इनका नाम जरूर लें ताकि आप के दिन का कुछ भाग आप इनकी भक्ति को समर्पित कर सकें।
ॐ नमः शिवाय का जाप करें : ॐ नमः शिवाय का मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। यह मंत्र जितना साधारण दिखता है उतना ही काफी शक्तिशाली भी है। अगर आप रोजाना श्रद्धा से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आप का शरीर शुद्ध होने लगता है और आप अंदर से पॉजिटिव होना शुरू हो जाते हैं।
भौतिक सुख से ऊपर उठ कर देखें : भगवान शिव को आशुतोष के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ होता है जिसे जीवन में ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता और जो कम में ही खुश रहना सीख लेता है। शिवजी भौतिक सुखों से दूर हैं। ऐसा ही आप को करना चाहिए। सांसारिक सुखों से ऊपर उठ कर देखना चाहिए।
महामृतयुंज्य मंत्र : अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आप को जन्म और मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाएगी। इसका जाप करने से आप को इस सोच से मुक्ति मिल जाती है की जीवन के बाद क्या होगा? इससे आप की सेहत को लाभ पहुंचता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link