Surya Mantras-सफलता प्राप्त करने के लिए इन सूर्य मन्त्रों का उच्चारण जरूर करें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Surya Mantras-सफलता प्राप्त करने के लिए आप को अपने कर्मों के साथ साथ अच्छी किस्मत की भी जरूरत होती है। कर्मों में आप अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर सकते हैं। भगवान को खुश करने के लिए आप आध्यात्मिकता की ओर जुड़ सकते हैं। आप भगवान को प्रसन्न करने के लिए और खुद को मानसिक रूप से खुश रखने के लिए कुछ मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है की सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ सूर्य मंत्रों का उच्चारण किया जा सकता है। आइए जान लेते हैं कौन कौन से हैं वह मंत्र जिनका उच्चारण करने से आपको जल्दी सफलता प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

- Advertisement -

सफलता प्राप्त करने के लिए उच्चारित करें यह सूर्य मंत्र (Surya Mantras Chanting)

ॐ मित्राया नमः।
ॐ रवायरे नमः।
ॐ सूर्याया नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ खगाय नमः।
ॐ पुष्णे नमः।
ॐ हिरणगर्भाया नमः।
ॐ मरिचये नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सावित्रे नमः।
ॐ अरकाया नमः।
ॐ भास्कराय नमः।

Kumbh Sakranti 2024- कब है कुंभ संक्रांति, जानिए इसमें स्नान दान का शुभ मुहूर्त और महत्त्व

- Advertisement -

सूर्य मंत्र का उच्चारण करने से आप को कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं? (benefits Of Surya Mantras)

सूर्य मंत्र उच्चारण करने से आप को बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं। सूर्य मंत्र का उच्चारण करने से आप ऊर्जा प्रदान करने वाले सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं। इससे आप को सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। ऐसा करने से आप को आंतरिक शक्ति प्राप्त करने में मदद मिलती है। आप के अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं और आप को मेहनत करने के बाद भी अगर सफलता नहीं मिलती है तो सफलता मिलने में मदद मिलती है। अगर आप सुबह सुबह सूर्य नमस्कार करते हैं तो इससे पूरे दिन आपके मन को काफी शांति महसूस होती है। ऐसा करने से आप को एक शांत वातावरण मिलता है जिससे आप काफी रिलैक्स रह सकते हैं। सूर्य देव की प्रार्थना करने से आप को ज्ञान, बुद्धि और बल की प्राप्ति होती है। मंत्रों के माध्यम से आप सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link