अगर अपना टैलेंट निखारना चाहते हैं तो Bhagwan Shiva का यह स्तुति पाठ जरूर करें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Bhagwan Shiva– कई बार ऐसा होता है की हमारे अंदर टैलेंट तो बहुत होता है लेकिन हम उसे दिखा नहीं पाते हैं। वह अंदर ही दबा रह जाता है। अपने अंदर की खूबी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए आप कुछ साधना और मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। कहते हैं भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। अगर आप भगवान शिव की भक्ति करते हैं तो वह आप का छिपा हुआ टैलेंट और ज्यादा निखारने और दुनिया के सामने लाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप भगवान शिव का स्तुति पाठ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

- Advertisement -

Also read This- Maha Shivratri 2024 : जानें कब है इस साल महा शिवरात्रि और क्या है इस दिन का महत्त्व?

नटराज स्तुति पाठ के लाभ (Bhagwan Shiva stuti Benefits)

  1. अगर आप अपने अंदर के टैलेंट को और ज्यादा निखारना चाहते हैं तो आपको नटराज स्तुति पाठ करना चाहिए। यह स्तुति भगवान शिव के आनंद तांडव को दर्शाती है।
  2. अगर आप हमेशा तनाव महसूस करते हैं तो इस पाठ को करने से तनाव आपसे दूर चला जाता है और आपके घर के आस पास भी तनाव से शांति मिलती है।
  3. यह पाठ करने से आप का आत्म विश्वास बढ़ जाता है और आप अपने क्षेत्र में और ज्यादा बेहतरी से परफॉर्म कर पाते हैं।
    अगर आपके मन में किसी भी तरह का कोई भय या फिर डर है तो आप इस पाठ को कर सकते है। इससे आपके मन का डर दूर होगा।
  4. अगर आप का कोई दुश्मन भी है और इस पाठ को आप लगातार सच्ची श्रद्धा से करते हैं तो आपके शत्रुओं का भी दिल पिघल कर बदल जाता है।
  5. इस पाठ को करने से जीवन में प्रेम का संचार होता है और साथ ही आप के वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है।

कैसे करें नटराज स्तुति पाठ? (Bhagwan Shiva pooja)

सबसे पहले स्नान करके अपने आसन पर बैठ जाएं। भगवान शिव के नटराज रूप की किसी तस्वीर को देख कर उनके इस रूप का ध्यान करें। पाठ शुरू करें और पाठ पूरा होने के बाद जल अर्पण करें और भगवान को भोग लगाएं। इसके बाद भगवान शिव से प्रार्थना करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link