Jyotish Shastra-जानें ज्योतिष शास्त्र में क्या है गाय का महत्त्व?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Jyotish Shastra-हिंदू धर्म में गाय को एक सामान्य पशु नहीं माना जाता है बल्कि माता के रूप में इनकी पूजा की जाती है। अगर आप गाय की सेवा करते हैं तो आप को काफी लाभ मिल सकता है और जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का निवारण हो सकता है। गौ माता से जुड़ी सभी चीजों को हमारे धर्म में काफी शुभ माना जाता है। गाय को कर्क राशि का प्रतिनिधित्व करने वाला पशु माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है की गाय एक काफी स्थिर, संतुलित और स्नेही पशु है। इसे सौंदर्य और सच्चाई, परोपकार आदि का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं गाय के क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं।

- Advertisement -

Falgun Amavasya-पितृ प्रसन्न करने के लिए फाल्गुन की अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

गाय को रोटी खिलाएं : सुबह उठ कर स्नान करने के बाद आप को गाय को गेंहू की रोटी खिलानी चाहिए। हिंदू धर्म में अधिकतर घरों में पहली रोटी गाय को दी जाती है। रोटी देते समय आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं : ॐ गौमाता नमः।
गाय को हरा चारा खिलाएं : गाय को हरा चारा खिलाना भी काफी शुभ माना जाता है। इसके लिए आप ज्वार, मेथी, धनिया या बाजरा आदि खरीद सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाते समय भी आप को ॐ गौ माताय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
गाय का गोबर दान करना : गाय के गोबर को इकट्ठा करके आप इसे किसी गौशाला या फिर गरीब व्यक्ति को दान कर सकते हैं। गाय का गोबर दान करते समय भी आप ॐ गौ माताय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं।
गाय को पानी पिलाना : आप गाय को पानी पिला सकते हैं। पानी पिलाना तो हर जीव के लिए भलाई का ही काम होता है। आप किसी बाल्टी में पानी डाल कर उसे गाय को पिला सकते हैं। पानी पिलाने के दौरान भी ॐ गौ माताय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link