Happiness In Life-कई बार हमें जीवन में किसी चीज की कोई तकलीफ या परेशानी महसूस नहीं होती है लेकिन फिर भी हम खुश नहीं रह पाते हैं। कई बार तो जीवन में हर संभव प्रयास करने के बाद भी हमें ऐसा लगता है की जैसे कुछ चीज हमें सुख प्रदान नहीं कर पा रही है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अगर आप को कोई कारण समझ नहीं आता है तो अपने ग्रह और कुंडली के दोष चेक करवा लेने चाहिए। आप इस स्थिति में मां लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें खुश करने का प्रयास कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं जीवन में सुख की कमी होने पर आप कौन से उपाय कर सकते हैं।
Goddess Laxmi : शक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी खुश
मां लक्ष्मी की पूजा करें : आप को जीवन में सुख प्राप्त करने के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूरे मन से और विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को ही समर्पित होता है। इस दिन आप जो इनसे मांगते हैं वहीं आप को प्राप्त होता है।
मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें : शुक्रवार के दिन या फिर किसी भी दिन अगर आप मां लक्ष्मी को लाल रंग का गुलाब अर्पित करते हैं तो आप की इच्छा पूरी होने में मां आपकी पूरी सहायता करती हैं।
मां लक्ष्मी की आरती करें : मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद अंत में आप को इनकी आरती भी गानी चाहिए। आरती के बाद आप को मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। खीर घर पर ही ताजी ताजी बना लें। इसके बाद खीर का प्रसाद बाकी लोगों में और खास कर कन्याओं में वितरित कर दें।
9 कन्याओं को प्रसाद बांटें : आपको मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद उनका खीर का प्रसाद 9 कन्याओं में वितरित कर देना चाहिए और साथ ही उन कन्याओं को दक्षिणा दे कर उनका सम्मान करना चाहिए।