Festivals In April-अप्रैल महीना हर धर्म के लिए ही काफी खास होता है क्योंकि इसमें कुछ काफी बड़े बड़े त्योहार आते हैं। बहुत से समाजों का नव वर्ष अप्रैल महीने में ही शुरू होता है। यह महीना वसंत के मौसम वाला महीना होता है इसलिए वातावरण भी इस मौसम में काफी अच्छा और सकारात्मक रहता है। हमारे देश का फाइनेंशियल कैलेंडर भी इसी महीने में 1 अप्रैल से शुरू हो जायेगा। अप्रैल के महीने में हर धर्म के खास खास त्यौहार आने वाले हैं। तो आइए जान लेते हैं इस महीने में कौन कौन से त्यौहार मनाए जायेंगे।
Chaitra Navratri 2024 : नवरात्रि पर घर में किस दिशा में स्थापित करनी चाहिए माता की चौकी
अटुवेला महोत्सव : यह त्यौहार केरल में मनाया जाता है और इस साल यह 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इसमें हाथी आकर्षण का केंद्र होते हैं।
ईद उल फितर : इस साल ईद उल फितर चांद दिखने पर 11 अप्रैल को मनाई जा रही है। यह मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बड़ा पर्व होता है और इस दिन सब मुस्लिम लोग अपने रोजे तोड़ते हैं।
बैसाखी : बैसाखी का पर्व हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है। यह सिख समाज का त्यौहार होता है। इस दिन पंजाबी नृत्य और भांगड़ा आदि का पूरा जोर शोर होता है।
तमिल नव वर्ष : तमिल नव वर्ष 14 अप्रैल को मनाया जाता है और इसे पुथांडू के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिल लोगों का नव वर्ष होता है जिसे पूरे सांस्कृतिक तौर से मनाया जाता है।
पोइला बैसाख : यह बंगाली लोगों का नव वर्ष होता है और यह हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इस त्यौहार को असम, त्रिपुरा और बांग्लादेश के लोग भी मनाते हैं।
राम नवमी : राम नवमी इस साल 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इस दिन नवरात्रे भी खत्म होते हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





