Kanakdhara Strota- कनकधारा स्त्रोत से खुश होती हैं मां लक्ष्मी, होती है धन की वर्षा

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Kanakdhara Strota-मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं तो आपके घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं होती और धन प्राप्त करने के नए नए योग बनते हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने और अपने घर में बुलाने के अलग अलग उपाय होते हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को काफी प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस दिन मां की पूजा पाठ करते हैं तो इसका फल आपको जरूर प्राप्त होता है। कनकधारा का स्तोत्र मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है इसलिए इस दिन यह पाठ करने से मां लक्ष्मी आप को धन से लबालब कर सकती हैं।

- Advertisement -

Maa Laxmi – शाम को इस समय घर में पधारती हैं लक्ष्मी मां, इन लोगों के घर नहीं रखती हैं कदम

श्री कनकधारा स्तोत्र पढ़ने के लाभ (Kanakdhara Strota Benefits)

- Advertisement -

अगर आप इस स्त्रोत को पढ़ते हैं तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। ऐसा करने से अगर आप किसी प्रकार की आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आप की वह समस्या जल्द से जल्द खत्म हो जायेगी। आपके धन प्राप्ति के योग बनने लगेंगे। अगर आप सामान्य रूप से भी (Kanakdhara Strota)  इसका पाठ करते हैं तो मां आपके जीवन में धन की वर्षा करने में मदद करेंगी। इसलिए इस पाठ का जाप बहुत ही सच्चे मन से और विश्वास के साथ करें।
इस पाठ को आप को शुक्रवार के दिन करना चाहिए क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को ही समर्पित किया जाता है। आप मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करने के बाद यह स्त्रोत करना शुरू कर सकते है। इस दिन मां को उनकी मन पसंदीदा चीजों का भोग लगाना चाहिए। लक्ष्मी मां को साफ सफाई बेहद ही प्रिय होती है इसलिए आप को अपने पूरे घर को अच्छे से साफ करना चाहिए और मंदिर को भी साफ सुथरा और पवित्रता से सजाना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी आपके घर में आ कर खुश हो सकें। ऐसा करने से आपको काफी सारे लाभ मिल सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link