Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Skandmata -नवरात्रि का पांचवा दिन : स्कंदमाता को लगता है इस विशेष चीज का भोग

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Skandmata -नवरात्रि चल रहे हैं और आज है नवरात्रों का पांचवा दिन। हर नवरात्रि के दिन अलग अलग दुर्गा मां के स्वरूप की पूजा होती है और हर मां के अलग स्वरूप का अलग अर्थ होता है और एक अलग संदेश प्रकट होता है। मां के पांचवे नवरात्रे को मां स्कंदमाता को समर्पित किया गया है। अलग अलग देवियों को अलग अलग भोग लगता है और इसलिए ही आप को भोग लगाने के मामले में विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप घर पर बनी हुई चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जान लेते हैं मां स्कंदमाता को किस चीज का भोग लगता है।

Advertisement

Shubh Mahurat-13 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है खरमास, फिर से गूंजेंगी शहनाइयां, जानें शुभ मुहूर्त

किस चीज का लगाएं भोग?

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

दुर्गा मां के पांचवे स्वरूप का नाम है स्कंदमाता। मां का व्रत 13 अप्रैल, शनिवार के दिन रखा जा रहा है। इस दिन आप मां को केले का भोग लगा सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। केले से बनी चीजें मां को काफी प्रिय हैं। इसलिए आप केले से बना हलवा या मिठाई भी मां को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके करियर में और बिजनेस में तरक्की मिलती है। आप जीवन में भी आगे बढ़ते हैं। आप देवी मां को 6 इलाइची और एक केला अर्पित कर सकते है। धूप, फूल, पान, सुपारी और लौंग आदि को भी मां की पूजा में जरूर शामिल करें।
आप को यह भी जान लेना चाहिए की स्कंद माता को खीर काफी पसंद है। इसलिए अगर आप घर पर खीर तैयार कर रहे हैं तो मां को खीर का भी भोग लगा सकते है। इससे भी मां काफी प्रसन्न होती हैं। 9 देवियों को अलग अलग तरह का भोग लगता है जिनसे आप देवियों को प्रसन्न कर सकते हैं और मां दुर्गा का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही आप को पूजा करनी चाहिए और आरती भी करनी चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link