Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Chaitra Poornima 2024- चैत्र पूर्णिमा के इन नियमों का जरूर करें पालन, हमेशा रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Chaitra Poornima 2024-चैत्र महीने में पूर्णिमा 23 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस महीने की पूर्णिमा को काफी शुभ माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अगर आप बहुत लम्बे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे हैं और किसी बाधा में फंसे हुए हैं तो (Chaitra Poornima 2024) पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें और चाहें तो इस दिन व्रत भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी और वह आप की सारी समस्याओं को दूर करेंगे। इसके अलावा आपको पूर्णिमा की पूजा के नियमों का भी पता होना चाहिए। आइए जान लेते हैं वह कौन से नियम होते हैं।

Advertisement

Chaitra Poornima 2024 मुहूर्त

चैत्र महीने में पूर्णिमा की तिथि 23 अप्रैल को सुबह 3 बज कर 25 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन 24 अप्रैल को सुबह 5 बज कर 18 मिनट पर इसका समापन हो रहा है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Magh Purnima 2024- माघ पूर्णिमा का इतिहास और महत्त्व

Chaitra Poornima 2024 पूजा विधि

Advertisement

सुबह जल्दी उठ कर और स्नान करके पहले पूरे घर को साफ करें और मंदिर में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में एक प्रतिमा स्थापित करें। इसकी पूजा करें।
इस दिन भगवान विष्णु के साथ साथ भगवान शिव की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है।
अगर आप मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं तो चंद्र मंत्र का जाप करें। इसका जाप करने से आप का तनाव कम होगा और मानसिक रूप से आपको खुशी मिलेगी।
इस दिन खीर बनानी चाहिए और एक कटोरी खीर चंद्रमा के नीचे खुले आसमान में रख कर आनी चाहिए।
(Chaitra Poornima 2024) इस दिन सभी लोगों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना भी बेहद ही शुभ माना जाता है इसलिए ऐसा जरूर करें।
इस दिन कोशिश करें की आप काफी अधिक पूजा पाठ की ओर ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा चंद्रमा को भी अर्घ्य जरूर देना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link