NEET Paper Leak 2024: क्या सच में लीक हुआ था नीट का पेपर? 24 लाख अभ्यर्थियों के लिए आई राहत भरी खबर

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर 2024 पेपर लीक होने के कारण चर्चा में हैं। नीट परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया गया। इस परीक्षा में 24 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। नीट पेपर लीक पर NTA का जवाब आया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
4 Min Read

NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर 2024 पेपर लीक होने के कारण चर्चा में हैं। नीट परीक्षा का आयोजन 5 मई को किया गया था। इस परीक्षा में 24 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इन लाखों स्टूडेंट्स की सांस तब अटक गई जब नीट पेपर लीक की खबर चलने लगी। क्योंकि, पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द होने का खतरा मंडराता दिख रहा था। हालांकि, बिहार की राजधानी पटना में एफआईआर की बात सामने आई तो वहीं, राजस्थान में भी नीट पेपर को लेकर बवाल मचा था। इस तरह की तमाम खबरों ने सबकी बेचैनी बढ़ा दी थी। इसलिए परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था NTA ने इसको लेकर जवाब दिया है। एनटीए की खबर आपको सुकून देने का काम कर सकती है।

- Advertisement -

पटना में नीट पेपर लीक होने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना में नीट के पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद कुछ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई। हालांकि, अभी इसको लेकर पुलिसिया कार्रवाई चल रही है। इसलिए पेपर लीक की बात की पुष्टि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है।

राजस्थान में मचा था बवाल

सीकर में एक अभ्यर्थी ने दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर चाकू मार दिया था। जिसको लेकर बवाल मचा। वहीं, सवाई माधेपुर में हिंदी मीडियम वालों को अंग्रेजी के पेपर मिले थे तो कहीं पर ओएमआर शीट गलत मिलने की खबर आई थी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों को गलत पेपर मिले थे उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 Paper Leak : सीकर में चाकूबाजी, राजस्थान के इस सेंटर पर दुबारा परीक्षा, जानिए क्या हुआ है एक्शन

नीट पेपर लीक पर राजनीति

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यहां पर आ पढ़ सकते हैं कि प्रियंका ने क्या लिखा है- ” एक बार फिर से NEET का पेपर लीक होने की खबरें आ रही हैं। देश के 24 लाख युवाओं के भविष्य के साथ फिर से खिलवाड़ हुआ। पिछले दस बरसों से करोड़ों होनहार युवाओं के साथ चल रहा यह सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। क्या देश के प्रधानमंत्री इस पर कुछ कहेंगे? युवाओं को बहलाने के लिए संसद में पेपर लीक के खिलाफ कानून पास हुआ था। वह कानून कहां है? लागू क्यों नहीं होता?

- Advertisement -

इसीलिए बेरोजगारी और नौकरियों में भ्रष्टाचार इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। हमारे न्याय पत्र का संकल्प है कि पेपर लीक बंद होगा। भर्तियां कैलेंडर के हिसाब से निकलेंगी। खाली पद भरे जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद होगा और हम ये करके दिखाएंगे।”

- Advertisement -

राहुल गांधी ने भी किया था ट्वीट

- Advertisement -

जानिए NEET का पेपर लीक हुआ था या नहीं?

लाखों छात्रों की नजर इस खबर टिकी थी कि पेपर लीक हुआ है या नहीं? इसको लेकर NTA का जवाब आ चुका है। एनटीए ने ये साफ कर दिया है कि पेपर लीक की घटना सिर्फ एक सनसनीखेज खबर थी। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। साथ ही जिन लोगों को गलत पेपर मिले थे उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिला है। इससे ये स्पष्ट हो चुका है कि पेपर लीक नहीं हुआ है। साथ ही नीट का पेपर रद्द नहीं होने वाला है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link