Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

GST Exemption List: जानिए क्या है जीएसटी छूट? किन-किन चीजों पर है GST छूट, देखिए पूरी List

GST Exemption List: जीएसटी देना है, जीएसटी टैक्स लगता है... ये सब जानते हैं। मगर जीएसटी छूट (GST Exemption) के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। इसलिए आज आपको जीएसटी छूट के बारे में बताने जा रहे हैं। जीएसटी छूट वाली सामग्री की लिस्ट (GST Exemption List) लंबी है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

GST Exemption List: जीएसटी देना है, जीएसटी टैक्स लगता है… ये सब जानते हैं। मगर जीएसटी छूट (GST Exemption) के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। इसलिए आज आपको जीएसटी छूट के बारे में बताने जा रहे हैं। जीएसटी छूट वाली सामग्री की लिस्ट (GST Exemption List) लंबी है। मगर ये उन चीजों पर छूट मिली है जो आप रोजाना यूज करते हैं। इसलिए आपको जीएसटी छूट की सामाग्रियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए ताकि कोई इन चीजों पर जीएसटी टैक्स मांगे तो उसे मना कर पाएं।

Advertisement

जीएसटी छूट के प्रकार (Types Of GST Exemption)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारत में तीन प्रकार की जीएसटी छूट उपलब्ध हैं। ये भारतीयों को प्रदान की जाती है। हम यहां पर जीएसटी छूट के प्रकार को समझ लेते हैं-

1. पूर्ण जीएसटी छूट- पूर्ण छूट का मतलब है, वे छूट हैं जो पूरी राशि पर प्रदान की जाती हैं। आपको किसी भी शर्त या प्रतिबंध के साथ नहीं आती हैं।
2. सशर्त जीएसटी छूट- सशर्त छूट वे छूट हैं, जिनमें छूट एक निश्चित सीमा, शर्त या प्रतिबंध तक दिया जाता है।
3. आंशिक जीएसटी छूट- अपंजीकृत लोग जो राज्य के भीतर किसी पंजीकृत व्यक्ति को माल की देते हैं, उन्हें रिवर्स चार्ज के तहत जीएसटी से छूट दी जाती है, यदि आपूर्ति का कुल मूल्य प्रति दिन 5,000 रुपये से अधिक न हो।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

पूर्ण जीएसटी छूट की लिस्ट (GST Exemption List In Hindi)

  • जीवित पशु- गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि।
  • मांस और मछली- चिकन, मटन आदि।
  • प्राकृतिक व डेयरी उत्पाद- शहद, ताजा और पाश्चुरीकृत दूध, पनीर, अंडे, आदि।
  • सब्जियां और फल- टमाटर, गोभी, मटर, आलू, प्याज, केला, पपीता आदि।
  • चाय, कॉफ़ी और मसाले
  • अनाज- गेहूं, चावल, जौ, आदि।
  • मिलिंग उद्योग के उत्पाद- आटा व मसाला।
  • मिट्टी के बर्तनों
  • बिंदी, काजल, कुमकुम, प्लास्टिक एवं कांच की चूड़िया, जनरल सौंदर्य उत्पाद आदि।
  • कपड़े- कच्चा रेशम, रेशमकीट कोकून, खादी, आदि।

नोट- जीएसटी छूट की ये जानकारी सामान्य लोगों के लिए है। ताकि वो जीएसटी छूट को लेकर जागरूक हो सकें। अगर आप बिजनेस या किसी अन्य उद्देश्य से इसकी जानकारी चाहते हैं तो इस मामले से जुड़े एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link