Paper Leak In Rajasthan: नए तरीके से होगी राजस्थान सरकारी नौकरी की परीक्षा, पेपर लीक को लेकर बोर्ड ने की खास तैयारी

Paper Leak In Rajasthan: राज्य में पेपर लीक की कई घटनाओं के बाद अब इस पर रोक लेकर बार्ड तैयार दिख रहा है। राजस्थान बोर्ड (RSSB) की ओर से कुछ तैयारियां की गई हैं। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं का पैटर्न (Rajasthan Govt Job Exam New Pattern) बदला जा रहा है ताकि पेपर लीक को रोका जा सके।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Paper Leak In Rajasthan: राज्य में पेपर लीक की कई घटनाओं के बाद अब इस पर रोक लेकर बार्ड तैयार दिख रहा है। राजस्थान बोर्ड (RSSB) की ओर से कुछ तैयारियां की गई हैं। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं का पैटर्न (Rajasthan Govt Job Exam New Pattern) बदला जा रहा है ताकि पेपर लीक को रोका जा सके। क्योंकि, पेपर लीक से बोर्ड और स्टूडेंट्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए इसको लेकर कुछ नई तैयारीयां हुई हैं। अब राजस्थान में एग्जाम का पैटर्न, पेपर आदि को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं। जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए।

- Advertisement -

RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने एनडीटीवी के बात बातचीत में बताया कि पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस बार एक नया प्रयोग होने जा रहा है। बोर्ड पहली बार ऐसा करने जा रहा है है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अब पेपर लीक को रोका जाएगा।

पेपर कंप्यूटर पर मिलेगा

पेपर को लेकर अध्यक्ष कहते हैं कि सीबीटी के जरिए सभी एग्जाम सेंटर पर आधे घंटे पहले कंप्यूटर पर पेपर दिया जाएगा, जो कि इंक्रिप्ट फॉर्म में होगा। साथ ही ये पेपर कंप्यूटर पर होगा। वहीं पर सवालों को देखकर अभ्यर्थी को पेपर को ओएमआर शीट पर हल करेगा। इससे पेपर लीक होने को रोका जा सकता है।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें- RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान 10th बोर्ड का रिजल्ट हो सकता है लेट, जानिए RBSE 10th Result की तारीख

क्या हैक नहीं हो सकता है पेपर?

पेपर को रिमोट ऐक्सेस के जरिए हैक करने की स्थिति को लेकर अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि इस चुनौती से निपटने के लिए हाइब्रिड सिस्टम अपनाया जा रहा है। यानी पेपर कंप्यूटर पर होगा, लेकिन अभ्यार्थी को पेपर ओएमआर शीट पर हल करेगा।

- Advertisement -

पेपर की जानकारी किसी को नहीं होगी

सभी सेंटर पर पेपर की देख रेख के लिए अलग अलग कोर्डिनेटर लगाए जाएंगे। RSSB के अध्यक्ष आलोक राज ने ये भी बताया है कि पेपर लीक होने के लिए बचने के पेपर के कई सैट तैयार किए जा रहे हैं। कौन सा पेपर दिया जाएगा, आखिरी समय तक किसी को भी इसकी जानकारी नहीं होगी। इस तरह से बोर्ड की ओर से पेपर लीक को रोकने की तैयारी की गई है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link