Army Recruitment In Rajasthan: राजस्थान में 7 दिनों तक चलेगी सेना भर्ती, जानिए पूरी जानकारी

Army Recruitment In Rajasthan: सेना में भर्ती होने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं को राजस्थान में बड़ा मौका मिलने वाला है। 19 अगस्त से राजस्थान में सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Army Recruitment In Rajasthan: सेना में भर्ती होने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं को राजस्थान में बड़ा मौका मिलने वाला है। 19 अगस्त से राजस्थान में सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

- Advertisement -

जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन सहित कई पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। यह भर्ती राजस्थान के भरतपुर जिले में 19 अगस्त से शुरू होगी।

सेना की आधािकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आप इस सेना भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -

राजस्थान की द्वितीय सेना भर्ती रैली

सेना भर्ती बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भरतपुर जिले में 19 से 25 अगस्त तक राजस्थान की द्वितीय सेना भर्ती रैली आयोजित होगी। इस रैली में अलवर, खैरथल तिजारा, भरतपुर, डीग, धौलपुर और कोटपुतली-बहरोड़ जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। सेना में भर्ती होने का ये बड़ा मौका है।

Read Also- राजस्थान में अग्निवीर के लिए बड़ी घोषणा, CM भजनलाल ने दिया ये तोहफा- Rajasthan Agniveer Reservation

- Advertisement -

6 हजार से अधिक युवा अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका

मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में कॉमन एंट्रेन्स एग्जाम 2024 में शामिल 6000 से अधिक अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वी पास और 10वी पास) श्रेणियों के लिये कॉल अप जारी किया गया है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -