Ad image
Fri Jun 27, 3:56 pm Sikar
34°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 47% | 🌬 हवा: 6.27 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Kalki 2898 AD: रिलीज से पहले विवादों में फंसी ‘कल्कि 2898 एडी’ मूवी, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
Fri Jun 27, 3:56 pm Sikar
34°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 47% | 🌬 हवा: 6.27 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

Kalki 2898 AD: मेगाबजट मूवी 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD Movie) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। एक्टर अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण व कमल हासन की 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को रिलीज (Kalki 2898 AD Movie Release Date) होने वाली है। उसी बीच ये फिल्म (Kalki 2898 AD Movie Controversy) बड़े विवाद में फंसती दिख रही है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Kalki 2898 AD: मेगाबजट मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD Movie) को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। एक्टर अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण व कमल हासन की ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज (Kalki 2898 AD Movie Release Date) होने वाली है। उसी बीच ये फिल्म (Kalki 2898 AD Movie Controversy) बड़े विवाद में फंसती दिख रही है। इसके ऊपर दक्षिण कोरियाई कलाकार ने मुकदमा दर्ज करने को कहा है। ‘कल्कि 2898 एडी’ पर चोरी की बात कही जा रही है। इस बात को सोशल मीडिया पर खुलकर लिखा भी गया।

कल्कि मूवी पर केस? (Kalki 2898 AD Movie Case)

इस मामले के बाद अब Kalki 2898 AD Movie की रिलीज को लेकर मुश्किल हो सकती है। क्योंकि, अगर केस होता है तो इस फिल्म की रिलीज डेट को टालना होगा। उसके बाद कोर्ट के फैसले के बाद ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक केस की बात सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

ये पढ़ें- OTT Release Movie In June 2024: देखिए ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज, जो OTT पर मचा रही हैं धमाल

यह भी जरूर पढ़ें...

कल्कि मूवी पर चोरी का आरोप (Kalki 2898 AD Movie Controversy)

अब आपको ये समझना होगा कि आखिर कल्कि मूवी पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कॉन्सेप्ट इलस्ट्रेटर और डिजाइनर सुंग चोई ने फिल्म कल्कि 2898 AD के निर्माताओं पर उनके आर्टवर्क की कॉपी या नकल करने का आरोप लगाया है। मतलब कि ऑरिजनल कॉन्सेप्ट इस उक्त कलाकार के हैं। हालांकि, इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया था, मगर कुछ देर बाद वो पोस्ट हटा भी लिया गया है। बता दें, शेयर किए गए फोटो के अनुसार ये पता चल रहा है कि ऑरिजनल चित्रण दस साल पहले उनकी वेबसाइट, आर्टस्टेशन पर प्रकाशित किया गया था।

- Advertisement -

ये पढ़ें- Border 2: सनी देओल लेकर आ रहे हैं बॉर्डर 2, जानिए Border 2 के एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक की जानकारी

इस मामले को लेकर फैंस नाराज दिख रहे हैं। अब नाराज फैंस मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर नकल किया गया है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, देखना है कि आगे कल्कि मूवी को लेकर क्या होता है।

- Advertisement -
हमें फॉलो करें
Share This Article
Ravi Kumar
News Editor (Consultant)
Follow:
राजनीति हो या मनोरंजन या लाइफस्टाइल हर मुद्दे पर बेबाक बोलता हूं और धारा प्रवाह लिखता हूं। हिंदी पत्रकारिता में करीब 8 वर्ष का अनुभव। डिजिटल जर्नलिज्म ने तेजी से बढ़ने का मौका दिया। FM Sikar के साथ बतौर Consultant NE जुड़ा हूं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -