Fight in Shadi: स्टेज पर उत्साहित दूल्हे ने दुल्हन को किया किस, मच गया हंगामा… बारातियों को पीट-पीट कर भगाया… कई घायल

Fight in Shadi: वरमाला से पहले उत्साहित दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। यह बात दुल्हन पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी और दूल्हे पक्ष के लोगों से बहस हो गई। इस विवाद में दुल्हन के पिता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

Fight in Shadi: शादियों का सीजन चल रहा है… जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं… चहुंओर शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है… इन सबके बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खबर आती है और शादी का मजा किरकिरा हो जाता है…

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी हो रही थी… बारात भी पहुंच चुकी थी… सभी रस्में बड़े ही धूमधाम से निभाई जा रही थीं… बारात आई… स्वागत हुआ… स्टेज प्रोग्राम चल रहा था… उधर खाना पीना भी मौज से हो रहा था… फिर बारी आई वरमाला की… दूल्हा दुल्हन के हाथों में माला थी और बस पहनाने की देरी थी… कि इतनी ही देर में दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि शादी का बाड़ा, लड़ाई का अखाड़ा बन गया। घराती… बरातियों में हाथापाई हो गई… लाठी-डंडे-सरिये चल गए… कइयों के माथे फूट गए…पुलिस आ गई.. बारात लौट गई…

दरअसल, वरमाला से पहले उत्साहित दूल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। यह बात दुल्हन पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी और दूल्हे पक्ष के लोगों से बहस हो गई। इस विवाद में दुल्हन के पिता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

- Advertisement -

हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोक नगर मोहल्ले में यह घटना हुई। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी एक ही दिन होनी थी, जिसमें अलग-अलग इलाकों से बारातें आ आई थीं। बड़ी बेटी की शादी आनंद से संपन्न हो गई, जबकि छोटी बेटी की जयमाला की रस्म में विवाद हो गया।

विवाद के बाद बारात दुल्हन के बिना ही वापस चली गई। हालांकि, बाद में स्थिति सुलझ गई और बाद में उसी दूल्हे के साथ दुल्हन का विवाह हुआ।

- Advertisement -

नोट: यह खबर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है। उसी के आधार पर लिखी गई है। इस मामले की पुष्टि 89.6 एफएम सीकर नहीं करता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link