Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Manmohan Singh Untold Story: वित्त मंत्री पद के ऑफर को मजाक समझ बैठे थे मनमोहन सिंह, शपथ ग्रहण की जगह चले गए थे ऑफिस

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Manmohan Singh Untold Story: वित्त मंत्री के रूप में डॉक्टर मनमोहन सिंह की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था के अंदर महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह  का वित्त मंत्री बनने का वाकया बहुत रोचक है।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
4 Min Read

Manmohan Singh Untold Story: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। एक अच्छे वित्त मंत्री के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दिखाने में उनके अहम योगदान को देश कभी नहीं भूला पाएगा। डॉ. सिंह को पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री बनने का प्रस्ताव तब दिया जब गहरी रात हो चुकी थी और मनमोहन सिंह सो चुके थे इस बात को डॉक्टर सिंह ने एक मजाक माना और नियमित रूप की तरह ही सुबह उठकर अपने ऑफिस चले गए जबकि वित्त मंत्री के रूप में उन्हें शपथ ग्रहण करने के लिए राष्ट्रपति भवन जाना था। इसका जिक्र Penguin Random House India से प्रकाशित एके भट्टाचार्य की किताब India’s Finance Ministers: Stumbling into Reforms (1977 to 1998) में किया गया है।

Advertisements

वीपी सिंह सरकार की टॉप इकोनॉमिक पॉलिसी टीम का हिस्सा बनना था

साल 1990 में मनमोहन सिंह साउथ कमीशन के सेक्रेटरी जनरल के रूप में अपना काम पूरा कर भारत आए थे। उन्हें वीपी सिंह सरकार की टॉप इकोनॉमिक पॉलिसी टीम का हिस्सा बनना था। प्रधानमंत्री ने सिंह को आर्थिक सलाहकार के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया था।

मनमोहन सिंह ने यह पद स्वीकार कर लिया था लेकिन वीपी सिंह की सरकार गिर गई। इस सरकार के गिरने के ठीक बाद कांग्रेस के समर्थन से चंद्रशेखर की सरकार बनी। चंद्रशेखर ने भी डॉ. सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में आर्थिक सलाहकार का पद दिया परन्तु फिर से 1991 में चंद्रशेखर की सरकार भी गिर गई।  इस समय UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के अध्यक्ष का पद खाली था ऐसे में डॉ. सिंह को वहां नियुक्त किया गया।

Advertisements

यह भी जरूर पढ़ें...

Manmohan Singh 1991 Reforms in India: ‘बर्बादी’ के कगार पर था भारत, देश ‘गिरवी’ रखने की आ गई थी नौबत, फिर मनमोहन सिंह ने यूं बचाया

नींद से में से उठाकर किया था ऑफर

चंद्रशेखर की सरकार गिरने पर नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। और सभी के सामने एक प्रश्न उठा कि अगला वित्त मंत्री किसे बनाया जाए? शुरुआत में सभी भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर आईजी पटेल के नाम पर सहमत हुए लेकिन पटेल ने यह पद स्वीकार नहीं किया।

Advertisements

उसके बाद डॉक्टर मनमोहन सिंह का नाम आगे किया गया। नरसिंहा राव ने पीसी अलेक्जेंडर को मनमोहन सिंह से सम्पर्क करने के लिए और जब ये फैसला लिया गया तो देर रात हो चुकी थी और जब पीसी अलेक्जेंडर ने डॉ सिंह को फोन किया तो मनमोहन सिंह नीदारलैंड से लौटकर सो रहे थे।

पीसी अलेक्जेंडर ने फोन किया तथा मनमोहन सिंह को तुरंत मिलने के लिए कहा और वे मनमोहन सिंह के घर जाकर उनसे मिले और उन्होंने डॉक्टर सिंह को कहा कि वह उन्हें वित्त मंत्री बनना चाहते हैं मनमोहन सिंह ने पीसी अलेक्जेंडर की बात को एक मजाक माना जबकि उन्हें वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन के अंदर उपस्थित होना था।

Advertisements

जब डॉक्टर सिंह राष्ट्रपति भवन में नहीं मिले तो सभी ने खोजबीन जारी की वह कहां पर है और उन्हें फोन कर कर पूछा गया कि वे वित्त मंत्री के रूप के अंदर शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन कब तक आएंगे?

मनमोहन सिंह आश्चर्यचकित हो गए तथा रात वाला वाकया याद किया। तदपश्चात वे घर गए तथा तैयार होकर राष्ट्रपति भवन पहुचे तथा डॉक्टर सिंह शपथ दिलाकर को वित्त मंत्रालय सौपा गया। बाद में विद्यापति जारी करके डॉक्टर सिंह को ऑफीशियली वित्त विभाग संभालाया गया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
हमें फॉलो करें
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link