‘मोटरसाइकिल पर स्टंट दिखाकर दिल जीतने वालों से बचकर रहें’, लड़कियों को लेकर क्या-क्या बोले प्रदीष मिश्रा: Pradeep Mishra Katha in Jaipur

Pradeep Mishra Katha in Jaipur: जयपुर के विद्याधर नगर में शिवमहापुराण कथा (Shiv Mahapuran in Jaipur LIVE) के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने बेटियों को लव जिहाद से सावधान रहने की सलाह दी और माता-पिता के त्याग की याद दिलाई। पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने मजबूत संदेश दिया।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Pradeep Mishra Katha in Jaipur: जयपुर के विद्याधर नगर में चल रही शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन, रविवार को प्रसिद्द कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रवचन के माध्यम से समाज और देश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बेटियों को सतर्क रहने की सलाह दी और पाकिस्तान को लेकर भी स्पष्ट सन्देश दिया।

- Advertisement -

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जिन घरों में बेटियों का जन्म होता है, वे सच में सौभाग्यशाली होते हैं। उन्होंने कहा, “भगवान केवल उसी को कन्यादान का अवसर देते हैं, जिनके जीवन में पुण्य और साहस होता है।” उन्होंने बेटियों से कहा कि वे अपने माता-पिता को यह पुण्य कमाने का मौका जरूर दें और किसी भी बहकावे में न आएं।

उन्होंने युवतियों को चेताया, “जो लोग मोटरसाइकिल पर स्टंट दिखाकर, दूसरे का पेट्रोल जलाकर, और 10 रुपये की चाउमीन खिलाकर दिल जीतने की कोशिश करते हैं, उनसे बचकर रहो।” पंडित प्रदीप मिश्रा ने लव जिहाद जैसे संवेदनशील विषय पर भी साफ कहा कि बेटियां भावनाओं में बहकर जीवन के बड़े फैसले न लें।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने माता-पिता के त्याग को भी याद दिलाया। बोले, “मां-बाप ने आपकी पढ़ाई के लिए सब कुछ लगा दिया, जमीन गिरवी रख दी, मां ने अपने गहने तक बेच दिए। अब उनके उस त्याग को व्यर्थ न जाने दें। आप उनके लिए चांद का टुकड़ा हो, अब किसी और ‘चांद’ के चक्कर में उनके सपनों को न तोड़ो।”

पाकिस्तान से बदले की मांग को लेकर चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा, “हर युद्ध गोलियों से नहीं लड़ा जाता। कुछ लड़ाइयां बुद्धि से भी जीती जाती हैं। पाकिस्तान से बदला जरूर लिया जाएगा, लेकिन समय और समझ के साथ। जल्दबाजी में लिए गए फैसले सही परिणाम नहीं देते।”

- Advertisement -

अंत में उन्होंने युवाओं को जीवन में संतुलन और समझदारी बनाए रखने का संदेश दिया। बोले, “बचपन में किसी बात को दिल में मत रखो और बुढापे में दिमाग में मत रखो। इस तरह जीवन को सुकून से जिया जा सकता है।”

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link