Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Morning Chanting-सुबह सुबह इन मंत्रों को जरूर बोलें

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Morning Chanting-मंत्रों का उच्चारण करने से आप को काफी सारे स्वास्थ्य और मानसिक लाभ मिल सकते हैं। मंत्रों का उच्चारण करने से आप भगवान को खुश कर सकते हैं और अपना मन चाहा फल प्राप्त कर सकते है। अगर आप खुद को भटका हुआ और काफी डिप्रेशन में महसूस करते हैं तो मंत्रों का उच्चारण करने से आप आध्यात्मिकता से जुड़ सकते हैं और आप के मन के सारे भय और तकलीफ खत्म हो सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी कष्ट खत्म हो सकते है। आइए जान लेते हैं सुबह के समय कौन से मंत्रों का उच्चारण आप कर सकते हैं।

  1. ॐ : ॐ का जाप: यह करने से आपके मन में काफी सकारात्मकता आती है। ॐ को सबसे शक्तिशाली मंत्र का दर्जा दिया जाता है। सारे मंत्र ॐ से शुरू होते हैं। ॐ का जाप करने से आप को आंतरिक रूप से शांति महसूस होती है। अगर सुबह उठ कर आप ॐ का जाप करते हैं तो पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा आपके साथ जुड़ जाती है। ऐसा करने से आपका दिमाग एकदम क्लियर होता है और आपकी बाधाएं दूर होती हैं।
  2. महामृत्युंजय मंत्र : यह मंत्र भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसा माना जाता है की इस मंत्र को बोलने से आपको काफी शक्ति और मजबूती मिलती है। यह मंत्र आप को एक क्लैरिटी प्रदान करता है। भगवान शिव आपकी रक्षा करने में मदद करते हैं और आपको अपने अंदर ताकत महसूस होती है।
  3. गायत्री मंत्र : जिस प्रकार सूर्य सुबह को उज्ज्वलित करता है उसी प्रकार गायत्री मंत्र से भी हमारे दिमाग में उजाला आता है। यह मंत्र हमारे दिमाग को एकदम स्वच्छ और क्लियर करने में मदद करता है। इस मंत्र को बोलने से हमें ताजगी मिलती है और कोई भी निर्णय अच्छे से ले पाने में मदद मिलती है।
  4. विष्णु महामंत्र : विष्णु महामंत्र का जाप करने से हम अपना घमंड छोड़ देते हैं और भगवान विष्णु हमारी रक्षा करने लगते हैं। इस मंत्र से हमारे आस पास की नकारात्मकता खत्म होती है और बुरी नजर हमारा पीछा छोड़ देती है।

Narasimha Kavach : शक्तिशाली मंत्र और उसके लाभ

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link