Narasimha Kavach : शक्तिशाली मंत्र और उसके लाभ

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Narasimha Kavach-भगवान नरसिम्हा विष्णु भगवान के ही अवतार हैं। मेनिफेस्ट करने के लिए इनकी भक्ति की जाती है। भगवान नरसिम्हा आधे मनुष्य और आधे शेर हैं। भगवान विष्णु का सबसे ज्यादा खतरनाक अवतार भगवान नरसिम्हा को ही माना जाता है और यह सभी प्रकार की बुराइयों और नकारात्मक ऊर्जा से हमारी रक्षा करते हैं। यह बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाते हैं। इनका जन्म धरती पर धर्म की दुबारा स्थापना करने के लिए हुआ था। नरसिम्हा कवच एक बहुत शक्तिशाली मंत्र है जो हमें बुरी शक्तियों से बचने में मदद करता है।

- Advertisement -

नरसिम्हा कवच के लाभ (Narasimha Kavach Benefits)

  • अगर आपके ऊपर कोई बुरी शक्ति है या फिर आपके जीवन में कोई नकारात्मक ऊर्जा है तो इस मंत्र को बोलने से वह ऊर्जा आपका नुकसान नहीं कर पाएगी। ऐसी बुरी शक्तियों से यह मंत्र आप की एक कवच की तरह मदद करता है।
  • जो लोग इस मंत्र का रोजाना ध्यान करते हैं उनके जीवन में कभी परेशानियां या फिर कठिनाइयां नहीं आती हैं।
  • जो लोग कहीं दूर यात्रा करने के लिए जा रहे हैं वह इस मंत्र को जरूर पढ़ें ताकि यात्रा सुरक्षित रहे।
  • अगर आपके ऊपर किसी ने जादू टोना या फिर काला जादू करवाया हुआ है तो आप इस मंत्र के माध्यम से काले जादू के कारण होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और उसके दुष्परिणामों से स्वयं को बाहर निकाल सकते हैं।
  • अगर आप को लगता है की आप के कुछ ऐसे शत्रु हैं जिनके बारे में आप नहीं जानते हैं तो उनसे आपकी रक्षा करने में भी यह मंत्र बहुत मदद करेगा। इसका रोजाना जाप करने से आप शत्रुओं द्वारा होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।

Also read This- Mahamrityunjaya Mantra : महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते समय इन बातों का ध्यान रखें

कैसे करें मंत्र का उच्चारण? (How to chant Narasimha Kavach)

आप सुबह उठ कर नहा कर भगवान नरसिम्हा के रूप का ध्यान करके इस मंत्र का उच्चारण करना शुरू कर सकते हैं। ऐसा आप को रोज करना है। जब मंत्र पूरा हो जाए तो आप को भगवान विष्णु से या भगवान नरसिम्हा से अपनी इच्छा का फल मांगना है और प्रार्थना करनी है। ऐसा करने से आप की मांगी हुई इच्छाएं तक आप को मिल सकती हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link