Lychee Side Effects: ऐसे लोग भूलकर ना खाएं लीची, नहीं तो जाना पड़ सकता है अस्पताल

Lychee Side Effects: गर्मी के दिनों में लीची बाजारों में मिलने लगता है। लीची एक स्वादिष्ट फल है। मगर लीची के अंदर पाए जाने वाले कुछ केमिकल्स खतरनाक हैं। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह हैं। ऐसे में लीची खाने वालों को थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए। Litchi ke nuksan Lychee Side Effects Explain In Hindi

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Lychee Side Effects: गर्मी के दिनों में लीची बाजारों में मिलने लगता है। लीची एक स्वादिष्ट फल है। मगर लीची के अंदर पाए जाने वाले कुछ केमिकल्स खतरनाक हैं। जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह हैं। ऐसे में लीची खाने वालों को थोड़ा सावधान हो जाना चाहिए। अगर आप खूब लीची का सेवन करते हैं तो एक बार ये जानकारी अवश्य पढ़ लें। इसके बाद शायद आपको पता चल जाएगा कि लीची क्यों खतरनाक है।

- Advertisement -

लीची में होता है ये खतरनाक केमिकल

मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन नामक केमिकल लीची में पाया जाता है। मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन काफी विषैला माना जाता है। ये मुख्य रुप से लीची के बीज में पाया जाता है। साथ ही अगर लीची का अधिक सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर में मिलकर नुकसान पहुंचा सकता है। लीची में मौजूद मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन नामक केमिकल मस्तिष्क को प्रभावित करता है और पेट में एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या कर सकता है।

ब्लड शुगर को ‘लो’ करता है लीची

आपको सुनने में भले लगे कि ये शुगर के मरीजों के लिए सही हो लेकिन, ऐसा नहीं है। क्योंकि, लीची में मौजूद साइक्लोप्रोपाइल-ग्लाइसिन (Methylene cyclopropyl-glycine) केमिकल ब्लड शुगर को लो करता है। जिससे हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका अधिक सेवन नुकसानदेह है। शुगर वाले मरीजों को बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं लेना चाहिए।

- Advertisement -

एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम

लीची में कुछ तत्व होते हैं जो एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome) के लिए जिम्मेदार होते हैं। आपको याद हो, बिहार में चमकी बुखार या दिमागी बुखार चला था। जिसका कारण भी लीची को माना गया था। यह मस्तिष्क में सूजन पैदा करता है, जिससे बुखार, उल्टी, बेहोशी और दौरे जैसे लक्षण होते हैं।

ये भी पढ़ें- ICMR का खुलासा, भारत में 56% बीमारियां अनहेल्दी डाइट के कारण, बीमारी से बचने के लिए दी हेल्दी डाइट के टिप्स

- Advertisement -

लीची में छिपे हुए माइक्रोब्स फूड प्वाइजिंग

लीची में छिपे हुए माइक्रोब्स फूड प्वाइजिंग और एलर्जी का कारण होते हैं। इसलिए रैशेज आदि की समस्या हो सकती है। अगर आप एलर्जी से परेशान होते हैं तो आपको लीची से दूरी बना लेनी चाहिए। लीची आपकी मुसीबत को बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर- ये जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। अगर आप किसी उपचार या मेडिकल के उद्देश्य से इसका सेवन करना चाह रहे हैं तो किसी जानकार या चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link