आम को फ्रीज में रखना चाहिए या नहीं, जानिए Mango Storage का सही तरीका

Mango Storage Hacks: आजकल आम का सीजन है। बाजार में हर तरह के आम मिल रहे हैं। ऐसे में आम को खाने वाले अधिक आम खरीदकर रख लेते हैं। मगर आम के जल्दी पकने और सड़ने का डर रहता है। इसलिए जानिए कि आम को सही तरीका (Mango Storage Tips) से कैसे रखा जाता है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
3 Min Read

Mango Storage Hacks: आजकल आम का सीजन है। बाजार में हर तरह के आम मिल रहे हैं। ऐसे में आम को खाने वाले अधिक आम खरीदकर रख लेते हैं। मगर आम के जल्दी पकने और सड़ने का डर रहता है। इसलिए जानिए कि आम को सही तरीका (Mango Storage Tips) से कैसे रखा जाता है।

- Advertisement -

कई लोग आम को फ्रीज में रखना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि आम को फ्रीम में रखने से खराब नहीं होंगे यानी कि आम सड़ेंगे नहीं। ऐसे में उनको सही जानकारी लेनी चाहिए कि क्या आम को फ्रीज में स्टोर करना सही होता है? क्योंकि, सच्चाई ये भी है कि हर चीज को फ्रीज में नहीं रखा जा सकता है।

ये पढ़िए- Mango Benefits and Side Effects: रोज आम खाने से फायदा होगा या नुकसान, जानिए पूरी बात

- Advertisement -

आइए जानते हैं कि आम को रखने का सही तरीका (How to Store Mangoes the Right Way)

  • पहली बात आम को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए। फूड एक्सपर्ट बताते हैं कि आम को फ्रीज में रखने से उनके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। साथ ही फ्रीज में रखे आम के स्वाद में भी बदलाव आता है।
  • एक ही साथ बहुत अधिक आम खरीद लेने पर पहले अधिक पके आम को अलग कर लें। उनको अलग रखकर जल्दी खत्म करें।
  • अब हल्के पके आम को एक तरफ रखें। उनको देख लें कि वो सड़े या गले तो नहीं हैं। क्योंकि, एक सड़ा आम कईयों को सड़ाने का काम कर सकता है।
  • आम को रखने के लिए एक टोकरी लें। टोकरी यदि बांस की हो या हवानुमा है तो सही रहेगा। उस पर अखबार या कागज रख दें। उस पर ही आम को रखें।
  • आम को ऐसी जगह रखें जहां पर अधिक धूप ना पड़े। कमरे के ठंडे और अंधेरे वाले जगह पर आम को रखना सही हो सकता है।
  • आपको आम खरीदते वक्त ये भी ध्यान रखना होगा कि अधिक पके आम एक साथ अधिक ना खरीदें। सबसे उत्तम ये होगा कि आप खाने भर के आम ही खरीदें।
  • साथ ही आपको ये भी ध्यान में रखना होगा कि हमेशा ताजे आम को खाना सही होता है। इसलिए कम से कम स्टोर करना ही सही विकल्प है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link