Mango Benefits and Side Effects: रोज आम खाने से फायदा होगा या नुकसान, जानिए पूरी बात

Mango Benefits and Side Effects: गर्मी के दिन में मिलने वाले फलों में से आम सबसे अधिक पंसद किया जाता है। आम को खाने वालों की संख्या बहुत अधिक है इसलिए तो ये आम सबके दिलों पर राज करता है। अगर आप भी हर दिन आम खाते हैं तो जानिए आम खाने के फायदे और नुकसान (Mango Benefits and Side Effects In Hindi)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Mango Benefits and Side Effects: गर्मी के दिन में मिलने वाले फलों में से आम सबसे अधिक पंसद किया जाता है। आम को खाने वालों की संख्या बहुत अधिक है इसलिए तो ये आम सबके दिलों पर राज करता है। आम को हर दिन लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी हर दिन आम खाते हैं तो जानिए आम खाने के फायदे और नुकसान (Mango Benefits and Side Effects In Hindi)।

- Advertisement -

आम के पोषक तत्व (Mango Nutrients)

आम में आपको विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व हैं। एक आम खाकर हम इन पोषक तत्वों को प्राप्त कर सकते हैं। इससे हम खुद को हेल्दी भी रख सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, एक छोटा आम या बड़ा आम का आधा हिस्सा खाने से हर दिन विटामिन सी का 50%, विटामिन ए का 8% और विटामिन बी6 का 8% मिल जाता है। साथ ही फाइबर का 7% भी मिल जाता है जो पाचन के लिए सही होता है।

आम खान के फायदे (Mango Benefits)

अगर आप आम का उचित मात्रा में सेवन करते हैं तो उससे आपको कई तरह के विटामिन मिलेंगे। साथ ही ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा पाचन क्रिया सही रहेगी। आपको आम लू से भी बचाने का काम करते हैं।

- Advertisement -

ये पढ़िए- ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, कीमत है बुलेट बाइक से भी अधिक

आम खाने के नुकसान (Mango Side Effects)

अधिक आम खाने से कैलोरी बढ़ती है

जानकार बताते हैं कि एक मध्यम आकार के आम में लगभग 150 कैलोरी मिलती है। ऐसे आम का सेवन रात मे नहीं करना चाहिए। इससे रात के समय बॉडी की कैलोरी अधिक होगी। चूंकि, रात में किसी तरह की गतिविधि नहीं करने के कारण कैलोरी से दिक्कतें हो सकती हैं।

- Advertisement -

आम खाने से वजन बढ़ता है

आम की कैलोरी आपका वजन बढ़ाने का काम करती है। इसलिए आप आम जितना कम खाएंगे, कैलोरी कम प्राप्त करेंगे। अगर आपका वजन अधिक है तो भूलकर भी आम का अधिक सेवन ना करें।

आम खाने से पेट की समस्या

कई बार ऐसा भी देखा गया है कि अधिक आम खाने से पेट की समस्या शुरू हो जाती है। लूज मोशन, पेट में ऐंठन, गैस आदि की परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए आम का सेवन उचित मात्रा में ही करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link