Monsoon Fruits: बरसात में खाएं ये फल, पाचन रहेगा ठीक, नहीं होगा संक्रमण और आप रहेंगे हेल्दी

Monsoon Fruits: बरसात के मौसम में कुछ ही फलों को खाना सही माना जाता है। क्योंकि, इस मौसम में फल और सलाद नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में जानिए कि मानसून में किस तरह का फल खाना चाहिए। ये फल पाचन ठीक करने और संक्रमण रोकने में मददगार माने जाते हैं।

FM Sikar
Written by:
3 Min Read

Monsoon Fruits: बरसात के मौसम में कुछ ही फलों को खाना सही माना जाता है। क्योंकि, इस मौसम में फल और सलाद नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में जानिए कि मानसून में किस तरह का फल खाना चाहिए। ये फल पाचन ठीक करने और संक्रमण रोकने में मददगार माने जाते हैं।

- Advertisement -

बरसात के मौसम में कौन-सा फल खाना शरीर के लिए सही हो सकता है। इसके लिए आपको कुछ बातें जाननी होंगी। तब जाकर आप फल खाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए बरसाती फलों के फायदे के बारे में जानते हैं-

बरसात में खाएं जामुन (Jamun Benefits)

बारिश में अधिकतर लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होती हैं। उल्टी, मतली, पेट दर्द, इंफेक्शन आदि-इत्यादी। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आपको जामुन खाना चाहिए। जामुन ब्लड सर्कुलेशन, लिवर और किडनी फंक्शन में भी फायदेमंद है। विटामिन सी, कैल्सियम और फाइबर के साथ ही आयरन होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। इसके अलावा ये फल डायबिटिज वालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

- Advertisement -

आलूबुखारा (Plum) खाना है फायदेमंद

बरसात के मौसम में (Rainy season) में प्लम यानी आलूबुखारा फल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इस बात को टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी लिखा है कि ये इम्यून सिस्टम के लिए बढ़िया फल है। बरसात के मौसम में होने वाली छोटी-मोटी बीमारियों, इंफेक्शन से भी बचाव किया जा सकता है। इसमें विटामिन सी, के, कॉपर, फाइबर, पोटैशियम आदि काफी होता है।

ये पढ़िए- आम को फ्रीज में रखना चाहिए या नहीं, जानिए Mango Storage का सही तरीका

- Advertisement -

बरसात में अनार खाने के फायदे

बरसात के मौसम में अनार के फल को खाना सही माना जाता है। अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये आपको स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

सेब खाना फायदेमंद

सेब बारिश के मौसम खाने से कई तरह से लाभ मिलता है। आयरन, कई तरह के विटामिन से भरपूर सेब शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देता है। अनार खून की कमी को होने से रोकता है। इस तरह आप शरीर को मजबूत रखने के लिए अनार का सेवन बारिश में कर सकते हैं।

- Advertisement -

बरसात में फलों को अच्छी तरह से धोएं

बरसात में मौसम में नमी रहती है। इस मौसम में संक्रमण के चांसेज बहुत अधिक होते हैं। इसलिए तो संक्रमण की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में आपको किसी भी फल को साफ पानी में अच्छी तरह से धोना चाहिए। ताकि आपको किसी तरह का संक्रमण होना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link