Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

रामचरितमानस की यह पंक्तियां बचाएंगी बीमारियों से- Ramcharitmanas Benefits for Health

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Ramcharitmanas Benefits for Health – भगवान श्री राम विष्णु भगवान के सातवें अवतार हैं। इनको काफी शाक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है। तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को लिखा था और इसमें कुछ पंक्तियां आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है की अगर आप किसी बीमारी या तकलीफ का सामना कर रहे हैं तो रामचरितमानस की कुछ पंक्तियां पढ़ने से ही आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। इसलिए इनका जाप करना आपकी सेहत के लिए अति लाभदायक होने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह पंक्तियां।

Advertisement

Ram Lalla Surya Tilak: इस रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्य तिलक

दीन दयालु विरद सम्भारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।
यह पंक्तियां भगवान राम को समर्पित एक प्रार्थना हैं जिसमें कहा जा रहा है की हे प्रभु! अपने भक्त पर आने वाली सारी पीड़ा और संकटों को हर लो। भगवान श्री राम का सहारा प्राप्त करने के लिए उनके भक्त उन्हें यह पंक्तियां समर्पित कर रहे हैं।
कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहीं होई तात तुम पाहि।
इनमें कहा जा रहा है की जो काम दुनिया में कहीं भी नहीं हो पाया वह भगवान श्री राम संभव बना देते हैं। इन पंक्तियों के माध्यम से भगवान से कठिनाइयों का सामना करने के लिए हिम्मत मांगी जा रही है।
राम कथा सुंदर कर तारी। संशय बिहग उड़व निहारी।
इन पंक्तियों के माध्यम से राम कथा कितनी सुंदर है यह बताया गया है की इससे तो नास्तिक लोगों के मन का शक भी दूर हो जाता है। श्री राम की कथा सुन कर आप को कितना भव्य महसूस होता है, इन पंक्तियों के माध्यम से यह बताया गया है।
राजीव नयन धरे धनु सायक। भगत बिपती भम जन सुखदायक।।
इन पंक्तियों में श्री राम की आंखों को कमल सा बताया गया है और उन्हें तीर कमान लिए हुए वर्णित किया गया है। इनमें बताया गया है की कैसे श्री राम अपने भक्तों के जीवन की कठिनाइयों को दूर करके उनके जीवन को सुखमय बना देते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link